# भोपाल

ट्विशा शर्मा का पति समर्थ सिंह पहुंचा हाईकोर्ट, अंतरिम जमानत याचिका दायर, सुनवाई कल

Twisha Sharma Case Big Update: भोपाल पुलिस तलाश रही है समर्थ कहां है और एमपी हाईकोर्ट में वह दायर कर चुका है अंतरिम जमानत याचिका, सुनवाई कल

2 min read
Twisha Sharma Case big Udate:अंतरिम जमानत के लिए एमपी हाईकोर्ट में पति समर्थ ने दायर की याचिका। (photo: patrika)

Twisha Sharma Case Big Update: ट्विशा शर्मा मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। ट्विशा की मौत में आरोपी फरार पति समर्थ सिंह ने हाईकोर्ट पहुंच चुका है। उसने हाईकोर्ट में अंतरिम जमानत की याचिका लगाई है। जबकि भोपाल पुलिस ने उसपर 30 हजार का इनाम रखा है। सिंह ने अपने वकील के माध्यम से जबलपुर हाईकोर्ट बेंच में याचिका दायर की है। यह मामला हाईकोर्ट की वेबसाइट पर भी दिखा जो, समर्थ सिंह बनाम मध्य प्रदेश राज्य सरकार नाम से लंबित दिख रहा है।

सुनवाई 22 मई को

बताया जा रहा है कि समर्थ सिंह की अंतरिम जमानत याचिका पर 22 मई शुक्रवार को सुनवाई होगी। जज अरविंद कुमार सिंह की कोर्ट में यह सुनवाई होनी है। अब देखना होगा कि समर्थ सिंह को मामले में जमानत मिलती है या नहीं।

इधर भोपाल पुलिस को नहीं मिल रहा सुराग

बता दें कि इससे पहले भोपाल जिला अदालत की जज पल्लवी द्विवेदी ने समर्थ सिंह की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। यह फैसला ऐसे समय आया है जब भोपाल पुलिस समर्थ को पूरी मुस्तैदी से ढूंढ़ने में लगी है। यहां तक कि भोपाल पुलिस ने उस पर रखी इनाम की राशि 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दी थी। लेकिन इसके बाद भी भोपाल पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

समर्थ की मां को मिल गई जमानत, पीड़ित परिवार हाईकोर्ट में देगा चुनौती

परिवार का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील अंकुर पांडे ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मामले में सह आरोपी समर्थ सिंह की मां और जज गिरिबाला सिंह को भोपाल जिला कोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इस पर स्वीकृति दे दी है। वहीं पीड़ित परिवार मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर बेंच में गिरिबाला सिंह की जमानत को चुनौती देने की तैयारी कर रहा है।

बता दें कि ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल में अपने ससुराल में फंदे पर लटकी मिली थीं। संदिग्ध परिस्थियों में मौत के बाद ट्विशा के परिवार ने समर्थ सिंह और उनकी मां पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया था। वहीं एम्स भोपाल में उनके पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भोपाल पुलिस ने इस मामले को आत्महत्या का मामला बताया है। बताया जा रहा है कि ट्विशा के शरीर पर कई निशान भी मिले। जिनमें से एक गर्दन पर मिला जो बेल्ट से लटकने के निशानों से मेल खाता है।

हालांकि मामले में अब भी पुलिस जांच जारी है। अभी तक मामले में किसी भी तरह की आपराधिक कृत्य की पुष्टि नहीं हुई है।