# भोपाल

भोपाल में विधायक T Raja Singh को मिली जान से मारने की धमकी, धर्मसभा पर रोक

T Raja Singh receives death threat: सोशल मीडिया पर दो यूजर्स ने विधायक टी. राजा सिंह को लेकर आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां की थी जिसपर बवाल मच गया है।

2 min read
MLA T Raja Singh receives death threat over bhopal dharma sabha (फोटो- T Raja Singh MLA Facebook)

T Raja Singh receives death threat: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हैदराबाद के गोशमहल से विधायक टी. राजा सिंह (MLA T. Raja Singh) के प्रस्तावित धर्मसभा कार्यक्रम को लेकर विवाद खत्म नहीं होने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले को लेकर पहले ही मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका लगाई जा चुकी है। अब रविवार को मामले से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। सोशल मीडिया पर दो यूजर्स ने विधायक सिंह और प्रस्तावित धर्मसभा को लेकर आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां की थी जिसपर बवाल मच गया है। बताया जा रहा है कि यूजर्स ने कमेंट विधायक टी राजा सिंह को जान से मारने की धमकी दी और धर्मसभा को लेकर आपत्तिजनक बात लिखी। पुलिस ने दोनों यूजर्स पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जय मां भवानी हिंदू संगठन ने की शिकायत

सोशल मीडिया पर की गई कथित धमकीपूर्ण, आपत्तिजनक एवं भड़काऊ टिप्पणियों के विरुद्ध जय मां भवानी हिंदू संगठन के सदस्य आदर्श इनवाते ने भोपाल के तलैया थाने में शिकायत दर्ज की है। शिकायत के अनुसार इंस्टाग्राम आईडी 'adventure_with_araz' के संचालक अराज तथा इंस्टाग्राम आईडी 'md_amir_khan_444' के संचालक मोहम्मद ने धमकी भरे लहजे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट्स किए गए। शिकायतकर्ता के अनुसार यह टिप्पणियां सामाजिक वैमनस्य एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित कर सकती है।

जय मां भवानी हिंदू संगठन का कहना है कि किसी भी जनप्रतिनिधि, धार्मिक वक्ता या नागरिक को पब्लिक प्लेटफार्म पर धमकी देना, उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना गंभीर विषय है। ऐसे कृत्य सामाजिक सौहार्द एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत हैं और इनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई आवश्यक है।

इस यूजर पर हुई एफआईआर

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

संगठन के सदस्य आदर्श इनवाते की शिकायत पर तलैया थाना पुलिस ने दोनों यूजर्स पर मामला दर्ज कर लिया है। भवानी संगठन मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मामले में त्वरित संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज किए जाने का स्वागत करता किया। उन्होंने कहा कि जांच निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से पूरी कर दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

धर्मसभा कार्यक्रम का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

भोपाल में हैदराबाद के विधायक टी. राजा सिंह के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर खड़ा हुआ विवाद अब सीधे मध्य प्रदेश हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की अनुमति रद्द किए जाने के फैसले को राजा ने चुनौती देते हुए याचिका दायर की। हालांकि, अदालत ने फिलहाल किसी भी तरह की अंतरिम राहत देने से साफ इनकार कर दिया है।

क्या है पूरा विवाद?

यह विवाद भोपाल के गांधीनगर बस स्टैंड इलाके में प्रस्तावित एक कार्यक्रम से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, यह आयोजन आज 31 मई 2026 को होना था, जिसमें हैदराबाद के विधायक टी. राजा सिंह की धर्मसभा और स्वागत कार्यक्रम प्रस्तावित था। इस कार्यक्रम का आयोजन धर्म रक्षक मंच की ओर से किया जा रहा था। मंच के अध्यक्ष माधव सेन ने इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।