# भोपाल

सीबीआई की गिरफ्त से बचने पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने आजमाई हर कानूनी तरकीब, अडिग रहे अधिकारी

Twisha Sharma Case- गहरी पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी, गिरिबाला सिंह ने बीमारी का हवाला दिया पर जांच अधिकारी नहीं माने

2 min read
Giribaba Singh

Twisha Sharma Case- एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा डेथ केस में सीबीआई की सक्रियता जारी है। शुक्रवार को जांच एजेंसी ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे का मेडिकल कराया जिसके बाद अधिकारी दोनों को एक ही वाहन में बैठाकर कोर्ट के लिए रवाना हो गए। कोर्ट में जहां पूर्व जज को पेश कर उनकी रिमांड मांगी जाएगी वहीं सीबीबाई समर्थ सिंह की रिमांड में इजाफा करने की मांग भी कर सकती है। इधर ट्विशा शर्मा के आखिरी घंटों का वर्चुअल रीक्रिएशन करने की तैयारी भी चल रही है। इस बीच यह बात सामने आई है कि गुरुवार को सीबीआई की गिरफ्तारी से बचने के लिए पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने अपनी बीमारी का हवाला दिया था। उनका तर्क जांच अधिकारियों ने नहीं माना।

अधिकारियों ने पूछताछ शुरु की जोकि लगातार 7 घंटों तक चलती रही

एमपी हाईकोर्ट जबलपुर ने बुधवार को देर रात करीब 1 बजे गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करने संबंधी आदेश जारी किया था। इसके बाद सीबीआई गुरुवार को सुबह से सक्रिय हो गई और 10.30 बजे ही टीम उनके घर में पहुंच गई। उनसे अधिकारियों ने पूछताछ शुरु की जोकि लगातार 7 घंटों तक चलती रही।

जाहिर की संवेदना, सास गिरिबाला सिंह ने बहू की दुखद मौत पर अफसोस जाहिर किया

सीबीआई से पूछताछ के दौरान ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह ने बहू की दुखद मौत पर अफसोस जाहिर किया। उन्होंने संवेदना जताते हुए कहा कि हमने उसे हमेशा बेटी की तरह रखा, कोई कमी नहीं होने दी। गिरिबाला सिंह ने यह भी कहा कि हमें ही अपराधी बनाया जा रहा है।

जांच अधिकारियों को अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया

अग्रिम जमानत रद्द हो जाने के बाद से ही पूर्व जज गिरिबाला सिंह को इस बात का अहसास था कि उन्हें अब गिरफ्तार किया जा सकता है। इससे बचने के लिए उन्होंने कानूनी तरकीबें आजमाईं। इतना ही नहीं, पूछताछ के दौरान गिरिबाला सिंह ने सीबीआई को बताया कि वे बीमार हैं। जांच अधिकारियों को अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया।

वकील ने डॉक्टरों के पर्चे भी पेश किए

इसकी पुष्टि के लिए गिरिबाला सिंह के वकील ने अधिकारियों के समक्ष डॉक्टरों के पर्चे भी पेश किए। हालांकि सीबीआई अधिकारी अडिग रहे और उन्हें आखिरकार गिरफ्तार कर लिया।