# भोपाल

ट्विशा ने कहा था- मुझे रिलैक्स होना है, आखिरी घंटों पर उठे सवाल

Twisha Sharma Case- ट्विशा के आखिरी घंटों का राज खोलने के लिए विशेष कवायद , इसके लिए वर्चुअल रीक्रिएशन किया जाएगा

2 min read
CBI Investigating Twisha Sharma Final Hours

Twisha Sharma case- भोपाल की पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह को शुक्रवार को सीबीआई ने कोर्ट में पेश कर दिया है। इससे पहले उनका मेडिकल कराया गया। ट्विशा शर्मा के आरोपी पति समर्थ सिंह को भी कोर्ट में पेश किया गया है। इस बीच पूरे केस में सीबीआई एक बिंदु पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है। जांच एजेंसी ट्विशा शर्मा के आखिरी कुछ घंटों की पूरी जानकारी चाहते हैं। इसके लिए वर्चुअल रीक्रिएशन की भी तैयारी है। ट्विशा शर्मा घटनावाले दिन जिस ब्यूटी पार्लर पर गई थी, उसके सीसीटीवी फुटेज भी जांच के घेरे में हैं। संचालिका किरण का कहना कि ट्विशा दोपहर करीब 3 बजे पार्लर आई थीं। उन्होंने कहा कि मुझे रिलेक्स होना है। खास बात यह है कि घटना के अगले दिन गिरिबाला सिंह ने पार्लर संचालिका को फोन कर कई जानकारियां ली थीं।

आखिरी घंटों का राज खोलने के लिए सीबीआई कर रही विशेष कवायद

ट्विशा शर्मा के आखिरी घंटों का राज खोलने के लिए सीबीआई विशेष कवायद कर रही है। इसके लिए वर्चुअल रीक्रिएशन किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डेटा के साथ घर की फॉरेंसिक मैपिंग भी एक साथ जोड़ी जा रही है। सीबीआई इसके लिए ट्विशा शर्मा का डिजिटल अवतार भी तैयार करा रही है। ​घर के अंदर उसकी आखिरी लोकेशन, आवाजाही और संपर्कों को भी जोड़ा जा रहा है।

मोबाइल व इंटरनेट आदि एक्टिविटी के समय का मिलान

सीबीआई अधिकारी एक सिम्युलेटेड वर्चुअल वॉकथ्रू भी तैयार कर रहे हैं जिसमें कैमरों के टाइमस्टैंप और मोबाइल व इंटरनेट आदि एक्टिविटी के समय का मिलान कर वारदात से पहले तथा बाद के समयांतराल और संदिग्धता परखी जा सकेगी।

ट्विशा ने कहा था- मुझे रिलैक्स होना है

मौत से ठीक पहले ट्विशा शर्मा ब्यूटी पार्लर भी गई थी। वे पूरे 3 घंटों तक वहां रहीं। पार्लर संचालिका किरण के मुताबिक ट्विशा बिल्कुल सामान्य थीं। बातचीत के दौरान ट्विशा ने कहा था- मुझे रिलैक्स होना है। उन्होंने हेड मसाज कराया और स्किन सर्विस भी लीं।

CCTV फुटेज से संशय

सबसे अहम बात यह है कि 13 मई यानि ट्विशा की मौत के अगले दिन पार्लर के CCTV फुटेज ले जाने की कोशिश की गई थी। संचालिका किरण के मुताबिक पांच लोग आए और ट्विशा के बारे में कई सवाल पूछे। गिरिबाला सिंह का भी फोन आया था। सीबीआई के जांच अधिकारियों को इस पूरे घटनाक्रम पर खासा संशय है।