# भिलाई

Promotion List: सरकारी कर्मचारियों की प्रमोशन सूची जारी, दुर्ग के 78 पंचायत सचिवों को मिला लाभ

Promotion List: लंबे समय से प्रमोशन की राह देख रहे दुर्ग जिले के 78 पंचायत सचिवों की मांग अब पूरी हुई है। सीईओ ने सेवा अवधि का परीक्षण करने के बाद प्रमोशन की सौगात दी है..

2 min read
सरकारी कर्मचारियों का हुआ प्रमोशन ( Photo - Patrika )

Durg District: दुर्ग जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत सचिवों के हित में अपूर्व निर्णय किया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग दुबे ने सचिवों के लंबे समय से लंबित सेवा संबंधी प्रकरणों के निराकरण की पहल की। ( Chhattisgarh News ) जिला स्तरीय उच्च स्तरीय समिति ने कर्मचारियों की कार्यकुशलता, अनुशासन, निष्ठा एवं सेवा अवधि का परीक्षण किया। इसके बाद 15 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण कर चुके 78 ग्राम पंचायत सचिवों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है।

Promotion List: कर्मचारियों में उत्साह का मौहाल

जिला पंचायत के इस निर्णय को लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। इस संवेदनशील निर्णय से कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। (Promotion List) सीईओ दुबे ने बताया कि जिला पंचायत प्रशासन ने सेवाकाल के दौरान दिवंगत हुए कर्मचारी के पात्र आश्रित कीर्तन कुमार साहू को शासन के नियमानुसार अनुकंपा नियुक्ति का पत्र सौंपकर शासकीय सेवा में शामिल किया। इसके अतिरिक्त, बेहतर कार्य प्रदर्शन करने वाले पांच ग्राम पंचायत सचिवों की परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने पर उनकी परीक्षा अवधि समाप्त करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

कलेक्टर आज लेंगे मीटिंग

कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीसीसी) और जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक 6 जून को शाम 5 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में होगी। बैठक में जिले के अंतर्गत आने वाले सभी बैंकों के जिला समन्वयकों, शाखाओं और संबंधित शासकीय विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। पिछली डीसीसी बैठक में सदस्यों की अनुपस्थिति और अधूरी जानकारी को कलेक्टर और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गंभीरता से लिया था।

सभी को सदस्यों को उपस्थित होने के निर्देश

अनुपस्थित सदस्य बैंकों और विभागों के नाम आवश्यक कार्यवाही के लिए उनके नियंत्रक कार्यालयों को भेजने के निर्देश दिए गए थे। इसी कारण इस बैठक में सभी सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है। सभी को पिछली बैठक की कार्यवाही की रिपोर्ट और अपनी अधीनस्थ शाखाओं द्वारा शासकीय योजनाओं के अंतर्गत किए गए ऋण स्वीकृति एवं वितरण की अद्यतन जानकारी के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने के लिए कहा गया है।