# भारत

सैनिकों की भावना का अपमान, ऐसे अफसर की सेना में जगह नहीं

सुप्रीम कोर्ट: गुरुद्वारा जाने से इनकार पर ईसाई अफसर की बर्खास्तगी बरकरार

less than 1 minute read

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सेना के एक अधिकारी की सेना से बर्खास्तगी को बरकरार रखते हुए कड़ी फटकार लगाई कि सैनिकों की धार्मिक भावना का अपमान करने वाले अफसर के लिए सैन्य बल में कोई जगह नहीं। कोर्ट ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम में शामिल न होकर अफसर ने अपने नेतृत्व में मौजूद जवानों की धार्मिक भावना का अपमान किया जबकि एक कमांडर के रूप में उन्हें उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए था। चीफ जस्टिस (सीजेआइ) सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने लेफि्टनेंट सैमुअल कमलेसन की अपनी बर्खास्तगी के खिलाफ अपील को खारिज करते हुए यह टिप्पणियां की।अपीलार्थी के वकील शंकरनारायणन ने कहा कि कमलेसन उत्कृष्ट अधिकारी हैं और सिर्फ एक कारण से उन्हें सेना से बर्खास्त कर दिया गया जबकि धार्मिक स्वतंत्रता का उन्हें मौलिक अधिकार है। सीजेआइ सूर्यकांत ने यह तर्क खारिज करते हुए कहा कि आप भले ही 100 मामलों में उत्कृष्ट हों, लेकिन भारतीय सेना अपने धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण के लिए जानी जाती है। आप अपने सैनिकों की भावनाओं का सम्मान करने में विफल रहे हैं। धार्मिक अहंकार इतना अधिक है कि आपको दूसरों की परवाह नहीं है। आप सेना के लिए मिसफिट हैं।

यह था मामला

कमलेसन कैवलरी रेजिमेंट में सिख कर्मियों वाली स्क्वाड्रन बी के ट्रूप लीडर थे। उन पर वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश के बावजूद साप्ताहिक धार्मिक परेड के तहत गुरुद्वारा जाने से यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि ईसाई एकेश्वरवादी धर्म का पालन करने के कारण उसका धर्म दूसरे धर्म के धार्मिकस्थल में जाने की अनुमति नहीं देता। इस अनुशासनहीनता के कारण कमलेसन को सेना से निकाल दिया गया था।

Also Read
View All
RR vs GT: वैभव सूर्यवंशी फिर शतक से चूके, डोनोवन फरेरा ने राशिद खान को चार छक्के जड़ राजस्थान रॉयल्स को 214 रन तक पहुंचाया

रुपया टूटा, सपनों पर पड़ा असर, अमेरिका में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों पर अचानक बढ़ा आर्थिक बोझ

फिर हैक हुआ CBSE का पोर्टल, इस बार हैकर ने ‘बैड एप्पल’ मीम भी चलाया, आंसर शीट से छेड़छाड़ कर खोली सुरक्षा की पोल

IPL 2026: कगिसो रबाडा ने फेंकी 153 Kmph की रफ्तार से आग उगलती गेंद, वैभव सूर्यवंशी ने जड़ दिया 91 मीटर लंबा छक्का, देखें Video

कई झटकों के बाद अरविंद केजरीवाल के लिए पंजाब से आई अच्छी खबर, आप संयोजक बोले- ‘पार्टी बहुत मजबूत स्थिति में’