# धर्म/ज्योतिष

Money Plant Growing Tips : मनी प्लांट को क्यों माना जाता है पैसों वाला पौधा, जानें इससे जुड़ी कुछ खास बातें

Money Plant Growing Tips क्या आपके भी घर में मनी प्लांट है अगर हां, तो यहां जानें इस प्लांट से जुड़ी कुछ खास बातें..

2 min read
Money Plant Growing Tips

Money Plant Growing Tips: मनी प्लांट को पूजा के स्थान पर भी रखते हैं। ताकि भक्ति और समर्पण के साथ इसकी शक्ति को बढ़ाया जा सकें। साथ ही यह ऑफिस और काम के वातावरण को भी ठंडा रखता है। तो आइए जानते हैं आखिर क्यों कहा जाता है मनी प्लांट को पैसों वाला पौधा..

मनी प्लांट (Money Plant)

ऐसे अनेकों पौधे हैं जिनको लेकर मान्यता है कि इनसे घर में सुख समृद्धि आती है। उनमे से एक पौधा मनी प्लांट भी है। ऐसा कहा जाता है कि इस पौधे को लगाने से ही सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही यह पौधा ऑफिस में भी अधिकतर देखने को मिलता है। मनी प्लांट को पैसे वाला पौधा भी कहा जाता है। क्योंकि इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। कहा जाता है कि मनी प्लांट की हरी बेल प्लांट सुख समृद्धि का आधार मानी जाती है।

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें (Special things related to money plant)

1. घर पर लगा मनी प्लांट (Money Plant) शुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि इससे आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है और पॉजिटिविटी का वास होता है। लेकिन अगर इसकी पत्तियां पीली पड़ जए या सूख जाए तो तुरंत हटा देना चाहिए। वरना ये धन हानि का कारण बन सकती है।

2. मनी प्लांट का पौधा लताओं वाला होता है। इसलिए जब यह बढ़ने लगे तो इसकी बेल को किसी धागे या छड़ी की सहायता से ऊपर की ओर चढ़ा दें।

3. इस बात का ध्यान रखें कि, कोई कितना भी करीबी क्यों न हो अपने घर पर लगा हुआ मनी प्लांट किसी दूसरे को नहीं देना चाहिए। इससे घर की बरकत चली जाती है। वहीं मनी प्लांट का पौधा किसी को गिफ्ट भी नहीं करना चाहिए।

4. मनी प्लांट हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। यह दिशा भगवान गणेश की मानी जाती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि उत्तर-पूर्व में मनी प्लांट को न लगाएं।

5. मनी प्लांट का पौधा शुक्र ग्रह से संबंधित होता है। ऐसे में इसे लगाने के लिए शुक्रवार का दिन शुभ माना जाता है। लेकिन शुक्रवार के दिन इस पौधे की कटिंग न करें।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।