# अंबिकापुर

Road Accident: नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार पुत्र की मौत, मां गंभीर

Road Accident: अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर मां को बाइक पर बैठाकर जा रहा था पुत्र, सीतापुर के बमलाया के पास हुआ हादसे का शिकार

2 min read
Injured woman in hospital (Photo- Patrika)

सीतापुर। अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे क्रमांक-43 पर शनिवार की शाम तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत (Road Accident) हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर किए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पतला अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाकारी हाइवा को जब्त कर चाल के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने रविवार को पीएम पश्चात युवक का शव उसके परिजन को सौंप दिया।

सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महेशपुर निवासी आशीष तिर्की 19 वर्ष (Young man died in road accident) अपनी मां के साथ शनिवार को किसी काम से सीतापुर आया था। शाम करीब साढ़े 5 बजे मां को बाइक बाइक क्रमांक सीजी 15 डीपी-1731 पर बैठाकर वह वापस अपने गांव लौट रहा था।

मां-बेटा अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे (National Highway) पर सीतापुर से लगे ग्राम बमलाया में पहुंचे ही थे कि अंबिकापुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे हाइवा वाहन क्रमांक बीआर 25 जीए- 4085 ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मां-बेटे सडक़ पर सिर के बल जा गिरे। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

Road Accident: सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

हादसे (Road Accident on NH) की के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं सूचना पर सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और मां-बेटे को तत्काल सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टर ने बेटे को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद मां को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

हाइवा चालक पर अपराध दर्ज

पुलिस ने दुर्घटनाकारी हाइवा को जब्त कर चालक के खिलाफ धारा 281, 125(ए), 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं रविवार को पीएम के बाद युवक का शव (Young man dead body) उसके परिजन को सौंप दिया। युवक की मौत से उसके परिजनों में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद पूरी कार्रवाई में एसआई रघुनाथ राम भगत समेत पुलिस बल ने सक्रियता दिखाई।

Also Read
View All
College Admission: सरगुजा संभाग के सबसे बड़े कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से, स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र कर सकते हैं आवेदन

Allegation on Naib Tehsildar: महिला पार्षद प्रत्याशी बोली- नायब तहसीलदार ने मुझसे कहा था कि मेरे साथ कब समय बिताओगी?

Ambikapur Weather: नौतपा में प्री-मानसून का नजारा, झमाझम बारिश से अंबिकापुर हुआ कूल, 6 डिग्री लुढक़ा पारा

MLA Surrender Case: पूर्व मंत्री का फिर आया बयान, कहा- विधायक ने की ड्रामेबाजी, गिरफ्तारी देनी ही थी तो बगल में थाना है, चले जाते

Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई