Rod Attack on Constable: विवाद होने की सूचना पर पहुंची थी डायल 112 की टीम, 2 आरक्षक और ड्राइवर को लाठी-डंडे व रॉड से लैस युवकों ने की मारपीट, अस्पताल में भर्ती है आरक्षक, आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज
अंबिकापुर। दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर डायल 112 की टीम 3 जून की रात लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम महोरा स्थित आम बगीचा के पास गई थी। पुलिस वाहन देखते ही मौके पर मौजूद युवक फरार हो गए। कुछ देर बाद टीम जब लौटने लगी तो लाठी-डंडे व रॉड पकड़े 3 युवको ने उन्हें घेर लिया। फिर उन्हें बंधक बनाकर 1 आरक्षक के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान ही रॉड से उसके सिर पर बदमाशों ने हमला (Rod Attack on Constable) कर दिया। इससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। साथ रहे अन्य 2 आरक्षकों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। आरक्षक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना में आरक्षक के पद पर पदस्थ रामसाय नागेश वर्तमान में डॉयल 112 में तैनात है। ३ जून की रात करीब १० बजे लड़ाई-झगड़ा होने की सूचना मिलने पर वह आरक्षक बहाल राम और चालक डेविड कुजूर के साथ प्राप्त लोकेशन ग्राम महोरा स्थित आम बगीचा के पास पहुंचा। यहां 4-5 व्यक्ति आपस में विवाद (Dispute) कर रहे थे।
सभी ने शराब पी रखी थी। ये डॉयल 112 वाहन को देखकर वहां से भाग निकले। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर 2 और व्यक्ति खड़े थे। उन्हें समझाइश देकर डायल 112 की टीम वापस लौट रही थी। इसी दौरान कई लोग डंडा, रॉड लेकर वहां आ धमके। इनमें दिलबर और आकाश नामक युवक पुलिसकर्मियों (Abuse with policemen) के साथ गाली-गलौज करने लगे।
पुलिस जब इन्हें यह बताने लगी कि वे लड़ाई-झगड़ा की सूचना पर आए थे। उन्होंने गाली-गलौज और मारपीट करने पर आपत्ति जताई तो दिलबर और आकाश सहित अन्य युवक ने उन्हें घेरकर काफी देर तक बंधक बनाकर रखा।
काफी समझाने पर भी वे नहीं माने और अचानक दिलबर और आकाश ने रॉड से आरक्षक बहाल राम के ऊपर हमला कर दिया, जिससे उसे सिर और दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई हैं। मौके पर ही खून निकलने से वह बेहोश हो गया था। इस दौरान तीनों यह कह रहे थे कि आरक्षकों को यहां से मत जाने देना। इस दौरान चालक डेविड और रामसाय नागेश ने बीच-बचाव किया और हमले में गंभीर रूप से घायल आरक्षक को वाहन में बैठाकर लुण्ड्रा अस्पताल (Lundra hospital) ले गए।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने सिर में गंभीर चोट (Serious injured) देख आरक्षक को भर्ती कर इलाज शुरु किया। इधर आरक्षक रामसाय नागेश की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी दिलबर व आकाश समेत एक अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 121(1), 127, 132, 296, 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।