# अंबिकापुर

Heatwave Alert: नौतपा कल से, झुलसाने वाली लू से शहर की सडक़ों पर सन्नाटा, 41.7 डिग्री पहुंचा पारा

Heatwave Alert: नौतपा की दस्तक से पहले ही बढ़ी सूर्यदेव की तपिश, मौसम विभाग द्वारा लू को लेकर जारी किया गया है अलर्ट, बच्चे हो रहे उल्टी-दस्त का शिकार

3 min read
Ambikapur Ghari chowk (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. इन दिनों सरगुजा जिले में भीषण गर्मी (Heatwave Alert) पड़ रही है। आग उगलने वाली धूप से शरीर झुलस रहे हैं। सुबह 10 बजे के बाद लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर में सडक़ों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री के करीब है। लू और गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। बता दें कि सोमवार से नौतपा शुरु होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार नौतपा में तापमान में और वृद्धि दर्ज की जा सकती है। लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। भीषण गर्मी के कारण स्वास्थ्य पर भी असर पडऩा शुरू हो गया है। खासकर बच्चे उल्टी-दस्त से पीडि़त हो रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल के अनुसार पश्चिम दिशा से लगातार गर्म हवाओं का प्रवाह बना हुआ है। राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं से लू (Heatwave) की स्थिति बन हुई है। अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढऩे का अनुमान लगाया जा रहा है।

रविवार को अंबिकापुर शहर का अधिकतम 41.7 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान बढऩे से लू जैसी स्थिति बनी हुई है। सुबह 10 बजे के बाद आग जैसी धूप (Heat wave alert in Ambikapur) निकल रही है। इससे लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर में शहर की सडक़ों पर सन्नाटा पसर जा रहा है।

शाम तक चल रहीं गर्म हवाएं

इन दिनों सरगुजा संभाग में लू (Heatwave in Ambikapur) की स्थिति बनी हुई है। तेज धूप व गर्म हवाओं से बचने के लिए लोग सिर व चेहरे को गमछे, स्कार्फ से बांधकर घर से बाहर निकल रहे हैं। वहीं शाम 6 बजे तक गर्म हवाओं की थपेड़े चल चल रहे हैं। आलम यह है कि पंखे-कूलर भी गर्म हवा दे रहे हैं। इससे लोगों को घर में भी शांति नहीं मिल रही है।

Very few people in Ambikapur city (Photo- Patrika)

Heatwave Alert: स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर

भीषण गर्मी व लू (Heat wave effect) के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। विशेषकर बच्चे व वृद्ध लू की चपेट में आ रहे हैं। लोग उल्टी-दस्त से पीडि़त हो रहे हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 4-5 बच्चे उल्टी-दस्त से पीडि़त होकर पहुंच रहे हैं। वहीं बड़े व वृद्धों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। चिकित्सकों ने लू से बचने के लिए ज्यादा पानी व तरल पदार्थों के सेवन करने तथा तला, भूने हुए भोजन करने से बचने की सलाह दी है।

नौतपा कल से होगा शुरु

हिन्दू पंचांग में नौतपा (Nautapa) 25 मई से 2 जून के बीच है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इस समय सूर्य की स्थिति कर्क रेखीय वृत्त के लगभग लम्बवत है, जो आगामी 21 -22 जून को कर्क रेखा के ठीक ऊपर ही जाएगा। पृथ्वी के अक्षीय घूर्णन और परिक्रमण के दौरान यह स्थिति वर्ष में एक बार आती है, जब सूर्य उत्तरी गोलार्ध में पृथ्वी के निकटतम स्थिति में होता है और इसकी किरणें कर्क वृत पर लम्बवत होती है।

इससे उत्तरी गोलार्ध के वायुमण्डलीय तापमान में तीव्र वृद्धि होती है, जो प्रचण्ड ग्रीष्म काल का कारक होती है। विशेष रूप से नौतपा की अवधि के आसपास भयंकर गर्मी, लू, गर्म हवाओं के थपेड़ों के साथ आंधी और बवंडर को जन्म देती है।

Also Read
View All
Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा

Naib Tehsildar Beaten Case: विधायक गिरफ्तारी देने आ रहे थे अंबिकापुर, बीच सडक़ पर लेट गए समर्थक, लौटना पड़ा वापस- देखें Video

Sitapur MLA Statement Video: सीतापुर विधायक बोले- मैं खुद गिरफ्तारी दूंगा, हड़ताल करने या काम छोडऩे की जरूरत ही नहीं है

Naib Tehsildar Beaten Case: युवा आयोग के अध्यक्ष बोले- विधायक पर तो एफआईआर हो गया, टीएस सिंहदेव ने एक अधिकारी को मारा था थप्पड़, लेकिन…