# अंबिकापुर

Doctor Slaps Patient Video: डॉक्टर ने ऑपरेशन थियेटर में महिला को जड़ा थप्पड़, कराने आई थी नसबंदी, परिजनों ने मचाया हंगामा

Doctor Slaps Patient: मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर का मामला, पीडि़त महिला के परिजन ने डॉक्टर पर बद्सलूकी के आरोप लगाते हुए की कार्रवाई की मांग

2 min read
Doctor who slaps woman (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में महिला डॉक्टर ने ऑपरेशन थियेटर में एक महिला को थप्पड़ जड़ दिया। महिला नसबंदी कराने आई थी। महिला ने यह बात अपने परिजन को बताई। इसके बाद अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया। परिजन का कहना था कि बिना सही एनेस्थिसिया दिए ऑपरेशन किया जा रहा था। जब वह दर्द से तड़पने लगी तो डॉक्टर ने उसे थप्पड़ (Doctor Slaps Patient) जड़ दिया। परिजन ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर अस्पताल प्रबंधन ने मामले में डॉक्टर से स्पष्टीकरण लेने की बात कही है।

शहर की एक महिला मंगलवार को नसबंदी कराने मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर पहुंची थी। यहां ड्यूटी पर पदस्थ महिला डॉक्टर द्वारा उसे ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के दौरान दर्द की वजह से महिला ने पैर हिलाए तो डॉक्टर ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। ऑपरेशन के बाद यह बात महिला ने अपने पति व अन्य परिजन को बताई।

Female patient who slaps (Photo- Patrika)

इसके बाद उन्होंने अस्पताल में महिला डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई (Action against Doctor) की मांग करते हुए हंगामा शुरु कर दिया। महिला मरीज का कहना था कि डॉक्टर ने नसबंदी के स्थान पर सुन्न किया था, लेकिन ऊपर मुझे दर्द का अहसास हो रहा था। मैंने जब डॉक्टर से दर्द के बारे में कहा तो उन्होंने रूडली बात करते हुए कहा कि यहां क्यों आ जाते हो?

वे गुस्से में ऑपरेशन कर रही थीं, इसके बाद डॉक्टर ने मुझपर हाथ (Doctor slaps woman) उठाया। उसने कहा कि मुझे काफी दर्द हो रहा था, ऊपर से डॉक्टर ऐसा बर्ताव कर रही थीं। वहीं महिला के पिता पुनील मंडल ने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है। यदि डॉक्टर ही अपना धैर्य खो देंगे तो मरीज कहां जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे डॉक्टरों को घर पर बैठाकर रखना चाहिए।

Doctor Slaps Patient: अस्पताल प्रबंधन का ये कहना

हंगामे की सूचना पर अस्पताल (Medical college hospital) में पदस्थ सीनियर डॉक्टर वहां पहुंचे। उन्होंने महिला के परिजन को समझाइश दी कि हम अपनी ओर से मरीज के लिए बेस्ट देते हैं। वहीं डॉक्टर जेके रेलवानी ने कहा कि जिस महिला डॉक्टर ने ऑपरेशन किया, उनके द्वारा पहली बार एनेस्थिसिया का डोज देने में कुछ कमी रह गई होगी। उन्होंने दोबारा डोज दिया। इसके बाद ऑपरेशन किया।

Dr. JK Relwani in hospital (Photo- Patrika)

मरीजों के साथ हो अच्छा व्यवहार

डॉक्टर रेलवानी ने कहा कि मैंने डॉक्टरों व स्टाफ से कह रखा है कि वे मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करें। इसके लिए मैं एक निर्देश लेटर भी निकलवा देता हूं। आने वाले दिनों में इसका और अच्छे से पालन होगा। वहीं थप्पड़ मारने वाले डॉक्टर (Doctor slaps female patient) को लेकर उन्होंने कहा कि उनसे स्पष्टीकरण लिया जाएगा।

Also Read
View All
Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा

Naib Tehsildar Beaten Case: विधायक गिरफ्तारी देने आ रहे थे अंबिकापुर, बीच सडक़ पर लेट गए समर्थक, लौटना पड़ा वापस- देखें Video

Sitapur MLA Statement Video: सीतापुर विधायक बोले- मैं खुद गिरफ्तारी दूंगा, हड़ताल करने या काम छोडऩे की जरूरत ही नहीं है

Naib Tehsildar Beaten Case: युवा आयोग के अध्यक्ष बोले- विधायक पर तो एफआईआर हो गया, टीएस सिंहदेव ने एक अधिकारी को मारा था थप्पड़, लेकिन…