# अंबिकापुर

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा

Meteorological: रेडिएशन मॉनिटरिंग सिस्टम लग जाने से अब पर्यावरण में गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, फिर इसरो के उपग्रह के जरिए सीधे बार्क के आपातकालीन केंद्र तक पहुंचेगी रिपोर्ट

2 min read
ERM system in Meteorological center Ambikapur (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग व अंबिकापुर वासियों के लिए एक खुशखबरी (Weather) सामने आई है। अंबिकापुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological) में पर्यावरण विकिरण मॉनिटर (ईआरएम) सेट स्थापित किया गया है। यह अत्याधुनिक उपकरण वातावरण में मौजूद गामा विकिरण (गामा रेडिएशन) की तीव्रता की लगातार निगरानी करेगा। किसी भी प्रकार की असामान्य या आपातकालीन रेडियोधर्मी गतिविधि होने पर इसकी जानकारी तत्काल संबंधित एजेंसियों तक पहुंच जाएगी। ईआरएम सेट में सैटेलाइट आधारित संचार प्रणाली लगी है। इससे कैप्टर डेटा सीधे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के इनसैट उपग्रह को भेजा जाता है।

मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट (Meteorology scientist) के अनुसार यह उपकरण हाल ही में स्थापित किया गया है। वर्तमान में इसका संचालन और डेटा एक्सेस संबंधित केंद्रीय एजेंसियों के पास रहेगा। बता दें कि स्थानीय स्तर पर इसके आंकड़ों तक पहुंच उपलब्ध नहीं है। ईआरएम सेट में सैटेलाइट आधारित संचार प्रणाली लगी है।

ERM (Photo- Patrika)

इसके ऊपरी हिस्से में स्थापित विशेष एंटिना के माध्यम से निगरानी संबंधी डेटा सीधे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) (ISRO) के इनसैट उपग्रह को भेजा जाता है। वहां से यह जानकारी मुंबई स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) के आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र तक रियल टाइम में पहुंचती है। इसके लिए किसी स्थानीय इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क की आवश्यकता नहीं होती। अर्थात यह बिना मोबाइल नेटवर्क या स्थानीय इंटरनेट के ही संचालित होगी।

Meteorological: पर्यावरणीय रेडियोधर्मी की निगरानी

उपकरण को पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाया गया है। इसके पीछे लगे सोलर पैनल से दिनभर ऊर्जा संग्रहित होती है, जबकि निचले हिस्से में स्थापित उच्च क्षमता की रिचार्जेबल बैटरी (Rechargeble Battery) बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करती है। इससे बिजली बाधित होने या खराब मौसम की स्थिति में भी यह लगातार कार्य करता रहता है।

ERM system in Meteorological center (Photo- Patrika)

विशेष मौसमरोधी धातु से निर्मित यह सिस्टम तेज गर्मी, बारिश और अन्य प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम है। मजबूत आधार और विशेष एंटी-वाइब्रेशन स्टैंड के कारण तेज आंधी-तूफान के दौरान भी इसके प्रभावित होने की संभावना कम रहती है।

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यह प्रणाली अंबिकापुर (Ambikapur) और आसपास के क्षेत्र में पर्यावरणीय रेडियोधर्मी निगरानी को और मजबूत करेगी तथा किसी भी असामान्य विकिरण गतिविधि की समय रहते जानकारी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Also Read
View All
Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Naib Tehsildar Beaten Case: विधायक गिरफ्तारी देने आ रहे थे अंबिकापुर, बीच सडक़ पर लेट गए समर्थक, लौटना पड़ा वापस- देखें Video

Sitapur MLA Statement Video: सीतापुर विधायक बोले- मैं खुद गिरफ्तारी दूंगा, हड़ताल करने या काम छोडऩे की जरूरत ही नहीं है

Naib Tehsildar Beaten Case: युवा आयोग के अध्यक्ष बोले- विधायक पर तो एफआईआर हो गया, टीएस सिंहदेव ने एक अधिकारी को मारा था थप्पड़, लेकिन…

Naib Tehsildar Beaten Case: नायब तहसीलदार की पिटाई पर छत्तीसगढ़ के 536 तहसीलदार हड़ताल पर, कहा- विधायक को गिरफ्तार करो, देखें Video