# अंबिकापुर

Chhattisgarh Unique Place: यहां सब उल्टा-पुल्टा, उल्टी दिशा में बहता है पानी, उल्टी चलती है गाड़ी, देखकर चकरा जाएगा सिर

Chhattisgarh Unique Place: प्रकृति के रहस्यों से भरपूर है छत्तीसगढ़ का यह पर्यटन स्थल, राज्यपाल से लेकर भाजपा नेता मनोज तिवारी ने भी दांतों तले दबा ली थी अंगुली

3 min read
Union Minister Shivraj Singh Chauhan flowing paper boat in Ultapani (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के कुछ प्राकृतिक और पर्यटन स्थल अपने में रहस्य समेटे हुए हैं। इसे देखकर कई लोग जहां इन्हें प्रकृति का चमत्कार (Chhattisgarh Unique Place) तो कई इसे वैज्ञानिक कारण मानते हैं। ऐसा ही एक स्थल सरगुजा जिले के मैनपाट में स्थित है। इस जगह का नाम उल्टापानी (Ultapani Mainpat) है। यहां सब उल्टा-पुल्टा लगता है। अमूमन किसी भी स्थान पर पानी ढलान की दिशा में बहता है, लेकिन यहां पानी गुरुत्वाकर्षण के विपरीत चढ़ान की ओर बहता है। इसे देखकर कोई भी हैरान रह जाता है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 जुलाई 2025 को मैनपाट के उल्टापानी पहुंचे थे। उन्होंने जब पानी को उल्टी दिशा में बहते देखा तो वे अचरज में पड़ गए थे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Minister Shivraj Singh Chauhan) ने उल्टी दिशा में पानी बहता देख कागज की नाव बनाई, फिर इसे पानी में डाल दिया। इसके बाद नाव चढ़ान की ओर बहने लगा। यह देख उन्होंने कहा था कि ‘सचमुच, अद्भुत है हमर छत्तीसगढ़।’ वहीं उन्होंने कहा था कि नाव चलाकर बचपन की यादें ताजा हो गईं।

उन्होंने कहा था कि मैनपाट प्राकृतिक रूप से खूबसूरत तो है ही, साथ में यहां रहस्यमयी स्थल भी हैं। उल्टापानी जैसी जगह मैंने पहली बार देखा। यह चमत्कार (Miracle) है। वैज्ञानिक रीजन क्या है, इसका पता करना पड़ेगा।

Ultapani where water flows in opposite direction (Photo- Patrika)

इसके अलावा यहां छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के अलावा भाजपा नेता मनोज तिवारी भी अलग-अलग मौकों पर भ्रमण करने पहुंचे थे। वे भी इस स्थल को देखकर हतप्रभ रह गए थे। बता दें कि मैनपाट स्थित उल्टापानी सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Chhattisgarh Unique Place: उल्टी दिशा में चल पड़ती है गाड़ी

उल्टापानी में ही उल्टी दिशा में (चढ़ान की ओर) न्यूट्रल गाडिय़ां (Nutral car) भी चलती हैं। यह गुरुत्वाकर्षण को चैलेंज करने वाली जगह है। यदि आप किसी कार या अन्य चारपहिया वाहन को न्यूट्रल स्थिति में छोड़ दें और केवर स्टेयरिंग संभालें तो कार अपने आप चढ़ान की ओर चल पड़ती है। यह भी एक रहस्य है। शिवराज सिंह चौहान ने एसपी की गाड़ी में बैठकर इसका लुत्फ उठाया था।

Shivraj Singh Chauhan in SP car in Ultapani (Photo- Patrika)

काफी संख्या में आते हैं पर्यटक

मैनपाट को छत्तीसगढ़ के शिमला (Chhattisgarh's Shimla) के नाम से जाना जाता है। यहां की प्राकृतिक हरियाली के साथ ही पहाड़ी पर घुमावदार रास्ता पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। बारिश व ठंड के सीजन में यहां लोग आना पसंद करते हैं। मैनपाट में टाइगर प्वाइंट के अलावा फिश प्वाइंट व मेहता प्वाइंट वाटरफॉल हैं।

Ultapani in Mainpat (Photo- Patrika)

इसके अलावा दलदली एक ऐसी जगह हैं, जहां की मिट्टी स्पंजी है। इस पर उछलने से से गद्दे के ऊपर उछलने का एहसास होता है। यही वजह है कि इन जगहों पर घूमने काफी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं।