# अंबिकापुर

Chhattisgarh Congress Politics: पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज की सलाह पर पूर्व डिप्टी CM सिंहदेव बोले- मुझमें अभी भी युवाओं जैसी ऊर्जा

Chhattisgarh Congress Politics: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर दीपक बैज ने दिया था बयान, पूर्व डिप्टी सीएम को दिल्ली में जाकर काम करने की दी थी सलाह, सिंहदेव की भी आई प्रतिक्रिया

2 min read
SIR Political Controversy(photo-patrika

अंबिकापुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (Former Deputy CM TS Singh Dev) की दावेदारी को लेकर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का बयान सामने आया है। उन्होंने सिंहदेव को दिल्ली में जाकर काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यहां युवा काम कर रहे हैं। युवाओं को मौका भी मिलना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Chhattisgarh Congress politics) बेहतर काम कर रही है। सिंहदेव बड़े नेता हैं, उपमुख्यमंत्री भी रहे हैं। दीपक बैज के इस बयान पर सिंहदेव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पता नहीं क्या सोचकर उन्होंने ऐसा बोला। वे हमारे अध्यक्ष हैं, उनसे मेरे प्रिय संबंध रहे हैं। युवाओं को मौका जरूर मिलना चाहिए, लेकिन मैं भी अपने आप में युवाओं वाली ऊर्जा महसूस करता हूं।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने कहा कि मुझे लगता है कि वे (PCC Chariman Deepak Baij) मेरे लिए भी संकेत दे रहे हैं कि जिनके पास युवाओं वाली ऊर्जा है, उन्हें मौका मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि अंतत: हाईकमान फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि तमिलनाडू व पुडुचेरी में कमेटी ने स्टैंडिंग कमेटी के चेयरपर्सन के रूप में जिम्मेदारी दी थी।

सीईसी मेंबर (CEC member) के रूप में 5 राज्यों में हुए चुनाव में मीटिंग में भाग लेने का मौका मिला। ये समय-समय की जवाबदारियां हैं। उस बीच में अपनी ओर से मैंने हाईकमान को बोला कि मैं स्वयं चुनाव हारा हूं। बड़े लीडर की बात है तो वे भी चुनाव हारे हैं। छत्तीसगढ़ में भी सरकार नहीं बना पाए।

पहली जवाबदारी हर कांग्रेसी की यह है कि अपने कार्यक्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करें। वहां के लिए सबसे पहले काम करें। अभी मैं वहीं कर रहा हूं। अपने प्रदेश के बाद दूसरी दिल्ली या अन्य जगह की देखें। फिलहाल पार्टी को जानकारी देकर पूरे प्रदेश का दौरा कर रहा हूं।

सरगुजा में मुझे किसी से पूछने की जरूरत नहीं

सिंहदेव ने कहा कि अभी मैंने भूपेश जी (Former CM Bhupesh Baghel) का भी बयान देखा। वे कह रहे थे कि इसमें क्या हर्ज है। कोई दौरे पर नहीं जाएगा तो कहेंगे कि नहीं जा रहा है। यदि कोई जा रहा है तो भी बात आ रही है कि क्यों जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का काम निभा रहा हूं। मुझे आगे क्या जिम्मेदारी मिलेगी, वह अपनी जगह की बात है। सरगुजा में मुझे किसी से पूछने की जरूरत नहीं है, मैं कहीं भी जा सकता हूं। मैं अपनी जवाबदारी समझकर परिचितों से मिलने जा रहा हूं।

Chhattisgarh Congress Politics: सिंहदेव बोले- बैज बन सकते हैं सीएम

टीएस सिंहदेव (TS Singh Dev) ने कहा कि दीपक भाई ने अपनी ओर से मुझे जो सलाह दी है, उसके बारे में मैं नहीं जानता। उन्होंने कहा कि दीपक बैज ने खुद को उन्होंने युवा बताया। कल के दिन वे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं। वे तैयारी करें, अच्छा काम करें, लोगों के बीच में जाएं। वे मेरे लिए क्या जिम्मेदारी उचित समझते हैं, वे जानें।

Also Read
View All
Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा

Naib Tehsildar Beaten Case: विधायक गिरफ्तारी देने आ रहे थे अंबिकापुर, बीच सडक़ पर लेट गए समर्थक, लौटना पड़ा वापस- देखें Video

Sitapur MLA Statement Video: सीतापुर विधायक बोले- मैं खुद गिरफ्तारी दूंगा, हड़ताल करने या काम छोडऩे की जरूरत ही नहीं है

Naib Tehsildar Beaten Case: युवा आयोग के अध्यक्ष बोले- विधायक पर तो एफआईआर हो गया, टीएस सिंहदेव ने एक अधिकारी को मारा था थप्पड़, लेकिन…