Local Body Election Results 2026: भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय सोनी को 364 वोट से हराया, कांग्रेस के 8 पार्षद प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत
अंबिकापुर/बिश्रामपुर। सूरजपुर जिले के शिवनंदनपुर नगर पंचायत (Local Body Election Results 2026) के लिए पहली बार 1 जून को चुनाव हुआ। इसमें भाजपा-कांग्रेस के दिग्गजों ने चुनाव प्रचार में अपनी ताकतें झोंक दी थी। आज चुनाव का परिणाम जारी हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर भाजपा के रितेश जायसवाल ने कब्जा जमाया। उन्होंने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय सोनी को 364 वोट से हराया। वहीं भाजपा ने 7 पार्षद पद पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के 8 प्रत्याशी जीतकर आए। जीत के साथ ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ा गई। उन्होंने एक-दूसरे को मुंह मीठा कराकर और फूलमाला पहनाकर खुशियां मनाई।
बता दें कि शिवनंदनपुर नगर पंचायत (Shivnandanpur Nagar Panchayat) के लिए पहली बार चुनाव हुआ। यह नगर पंचायत दोनों ही प्रमुख पार्टियों भाजपा व कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुका था। दरअसल वोटिंग से 2-3 दिन पहले ही भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद खड़ा हो गया था।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर आम्र्स एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर वापस कराने की मांग को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सीएम, पूर्व डिप्टी सीएम से लेकर जिलाध्यक्ष तक ने बिश्रामपुर थाने के सामने प्रदर्शन किया था। हालांकि प्रशासन ने 2 दिन में ही मामले को सुलझा लिया था।
इसके बाद शिवनंदनपुर में 1 जून को भारी गहमागहमी के बीच चुनाव संपन्न हुआ। इसमें भाजपा ने जहां अध्यक्ष पद के लिए रितेश जायसवाल को, जबकि कांग्रेस ने संजय सोनी को अपना प्रत्याशी (President candidates) बनाया था। इसके अलावा 15 वार्डों के लिए भी दोनों ही दलों ने पार्षद प्रत्याशी मैदान में उतारे थे।
वार्ड क्रमांक-1 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्याम साहू को 205 व कांग्रेस के राजेंद्र प्रसाद यादव 95 वोट, वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा की प्रमिला साहू को 122 व कांग्रेस प्रत्याशी आंचल यादव को 79, वार्ड क्रमांक 3 से कांग्रेस के अंशुल गोयल 141 व भाजपा के राजेश जैन को 73, वार्ड क्रमांक 4 से भाजपा प्रत्याशी मंजू खेमचंद गोयल को 126 व विनेश्वरी शांडिल्य को 92, वार्ड क्रमांक 5 से कांग्रेस की विमला सिंह को 121 व भाजपा की अनिता सिंह को 67 वोट मिले।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 6 से कांग्रेस के (Councillor candidate) बृजेंद्र सिंह को 118 तथा सुरेश कुमार बखला 49 वोट, वार्ड क्रमांक 7 से भाजपा की अंजलि राजवाड़े को 138 व शमा परवीन को 119, वार्ड क्रमांक 8 से कांग्रेस के हर्ष दनौदिया 122 व भाजपा के अमित मित्तल को 83, वार्ड क्रमांक 9 से कांग्रेस के संतोष जायसवाल को 113 जबकि कांग्रेस के तारकेश्वर पटेल को 106 वोट मिले।
इसके अलावा वार्ड क्रमांक 10 से भाजपा की वर्षा जायसवाल को 121 व निर्दलीय रमेश कुमार सिंह को 70, वार्ड क्रमांक 11 से कांग्रेस के चंदन सिंह को 80 व निर्दलीय कुंदन विश्वकर्मा को 66, वार्ड क्रमांक 12 से भाजपा के मनी बग्गा को 127 व निर्दलीय दीपक सोनी को 56, वार्ड क्रमांक 13 से कांग्रेस के अहमद वाहिद को 191 व भाजपा के राजू पाटले को 157, वार्ड क्रमांक 14 से कांग्रेस की दीपमाला सोनी को 173 तथा भाजपा की आकांक्षा गुप्ता को 141 तथा वार्ड क्रमांक 15 से भाजपा के प्रशांत अग्रवाल को 167 व सन्नी अग्रवाल को 120 वोट मिले।