# अंबिकापुर

Ambikapur Crime: हमें जेल भिजवाओगे कहकर जिलाबदर अंश पंडित ने 3 साथियों के साथ 2 युवकों पर हथियार से किया हमला, रुपए भी लूटे

Ambikapur Crime: शहर के प्रकाश अस्पताल के पास आधी रात दिया वारदात को अंजाम, मारपीट में घायल एक युवक ने कोतवाली में दर्ज कराई मामले की रिपोर्ट

2 min read
Demo pic

अंबिकापुर. शहर के रानी तालाब के पास स्थित प्रकाश अस्पताल के पास 29 मई की रात करीब 2.30 बजे आदतन बदमाश व जिलाबदर अंश पंडित ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर 2 युवकों के साथ मारपीट (Ambikapur Crime) की। अंश पंडित व उनके साथियों ने हाथ में हथियार समेत ईंट-पत्थर रखा था। युवकों को देखते हुए उसने कहा कि हमें जेल भिजवाओगे, इसके बाद हमला कर दिया। इस दौरान उसने एक युवक के जेब से 2100 रुपए भी लूट लिए। पीडि़त युवकों के साथियों और आस-पास के लोगों को पहुंचने पर आरोपी वहां फरार हो गए। बाद में पीडि़त एक युवक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस ने अंश पंडित व उसके 3 साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरु कर दी है।

शहर के देवीगंज रोड निवासी सृजन सिंह पिता सुनील सिंह 24 वर्ष 29 मई की रात करीब 2.30 बजे अपने दोस्त सोहैल मंसुरी, अत्ता रिजवी और विक्की के साथ किसी काम से माता राजरानी अस्पताल गया था। वहां से वे शहर के रानी तालाब के पास स्थित प्रकाश अस्पताल पहुंचे।

सृजन और सोहेल अस्पताल के आगे मेन रोड में खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे। जबकि अत्ता और विक्की अस्पताल के अंदर थे। उसी समय अंश पंडित और चीनू पंडित अपने अन्य 2 साथियों के साथ वहां पहुंचा। अंश व उसके साथियों ने हाथों में चाकू, ईंट-पत्थर पकड़ रखा था। इसी बीच पुरानी विवाद (Old dispute) को लेकर सृजन व सुहैल के साथ वे गाली-गलौज करने लगे।

अंश पंडित ने कहा कि हमें जेल भिजवाओगे, कहकर साथ लाए हथियार से मारने लगे। इस दौरान अंश पंडित ने सृजन के शर्ट के पैकेट से 2100 रुपए लूट (Loot) लिए। शोर सुनकर उसके अन्य दोस्त अत्ता और विक्की अस्पताल से बाहर निकले तथा बीच-बचाव किया।

Ambikapur Crime: अन्य लोगों को आते देख हुए फरार

अस्पताल के सामने विवाद होता देख आस-पास के लोग भी वहां पहुंचने लगे। यह देख अंश पंडित व उसके साथी वहां से फरार हो गए। इस घटना (Beaten case) के बाद मारपीट में घायल सृजन कोतवाली थाना पहुंचा और मामल की रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले में पुलिस ने आरोपी अंश पंडित, चीनू पंडित व उसके 2 साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। बता दें कि अंश पंडित आदतन बदमाश है तथा उसके खिलाफ जिलाबदर की भी कार्रवाई हो चुकी है।