# अंबिकापुर

Road Accident: सरगुजा में सडक़ हादसे में 3 लोगों की मौत, 1 को कार ने मारी टक्कर तो दूसरा लौट रहा था ससुराल से

Road Accident: तीसरी दुर्घटना में बाइक सवार बुजुर्ग को पिकअप ने मारी टक्कर, सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए तीनों हादसे

2 min read
दुर्घटना और प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को 15 दिन में मिलेगा मुआवजा (Photo AI)

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत 23 मई को हुए 3 अलग-अलग सडक़ हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। एक युवक को कार ने जबकि दूसरे को पिकअप ने टक्कर (Road Accident) मार दी। वहीं तीसरी घटना में एक युवक पत्नी व बच्चों को ससुराल छोडक़र बाइक से लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों की अस्पताल में मौत हो गई। सडक़ हादसे में मौत से तीनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने दुर्घटनाकारी वाहन चालकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

पहली घटना लुण्ड्रा क्षेत्र अंतर्गत लुंड्रा मार्ग पर घटित हुई। इसके अनुसार रघुनाथपुर चौकी अंतर्गत ग्राम बटवाही निवासी दिल्लू नागेश उम्र 27 वर्ष मजदूरी करता था। वह 23 मई को पैदल रघुनाथपुर से बटवाही जा रहा था। इसी बीच लुण्ड्रा रोड में तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर (Road accident in Surguja) मार दी।

हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए रघुनाथपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत (Death in road accident) हो गई।

Road Accident: ससुराल से लौटते समय हुई मौत

दूसरी घटना में लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बरगीडीह निवासी रोहित राम पैकरा उम्र 28 वर्ष 23 मई को बाइक से पत्नी व बच्चे को छोडऩे ससुराल ग्राम परसा गया था। वहां से वापस लौटने के दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर (Young man died in road accident) मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।

बाइक सवार बुजुर्ग को पिकअप ने मारी टक्कर

तीसरी घटना लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के भालू मोड़ की है। ग्राम बटवाही रघुनाथपुर निवासी ६१ वर्षीय लाल मोहम्मद अंसारी 23 मई को बाइक से लुण्ड्रा तहसील जा रहा था। इसी बीच रास्ते में भालू मोड़ के पास उसे पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में लाल मोहम्मद गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।

खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अंबिकापुर के होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत (Death in road accident) हो गई। तीनों ही मामले में पुलिस ने दुर्घटनाकारी वाहन चालकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Also Read
View All
Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा

Naib Tehsildar Beaten Case: विधायक गिरफ्तारी देने आ रहे थे अंबिकापुर, बीच सडक़ पर लेट गए समर्थक, लौटना पड़ा वापस- देखें Video

Sitapur MLA Statement Video: सीतापुर विधायक बोले- मैं खुद गिरफ्तारी दूंगा, हड़ताल करने या काम छोडऩे की जरूरत ही नहीं है

Naib Tehsildar Beaten Case: युवा आयोग के अध्यक्ष बोले- विधायक पर तो एफआईआर हो गया, टीएस सिंहदेव ने एक अधिकारी को मारा था थप्पड़, लेकिन…