Rahul Gandhi Pushkar Visit: संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार सुबह पुष्कर पहुंचे। राहुल गांधी पुष्कर के तिलोरा गांव में चल रहे कांग्रेस के 10 दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। शिविर के एक सत्र में वे राजस्थान के 50 और दिल्ली के 15 जिला अध्यक्षों सहित प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।
Rahul Gandhi Pushkar Visit: संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार सुबह पुष्कर पहुंचे। राहुल गांधी पुष्कर के तिलोरा गांव में चल रहे कांग्रेस के 10 दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। शिविर के एक सत्र में वे राजस्थान के 50 और दिल्ली के 15 जिला अध्यक्षों सहित प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। वे 10 दिवसीय शिविर में प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम से पूर्व कांग्रेस पदाधिकारियों का मार्ग दर्शन करेंगे।
राहुल गांधी सोमवार सुबह किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सचिन पायलट ने उनका स्वागत किया। किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने राहुल गांधी को हल भेंट किया। यहां से राहुल गांधी पुष्कर के लिए रवाना हो गए। किशनगढ़ एयरपोर्ट से राहुल गांधी पुष्कर स्थित रिसॉर्ट में पहुंचे। राहुल गांधी के साथ सुखजिंदर सिंह रंधावा, अशोक गहलोत, सचिन पायलट और किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी से संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर को लेकर चर्चा की।
जानकारी के अनुसार गांधी का शिविर में शाम 4 बजे तक रूकने का कार्यक्रम है। इसी दौरान उनके साथ पूर्व सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पुष्कर के तिलोरा गांव में एक रिजाॅर्ट में कांग्रेस के राजस्थान व दिल्ली प्रदेशों के जिलाध्यक्षो के 10 दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर का आज समापन होगा। शिविर के समापन कार्यक्रम से पूर्व प्रतिपक्ष राहुल गांधी कांग्रेस पदाधिकारिेयों को संबोधित करते हुए मार्गदर्शन करेंगे।
उनका शिविर के बाद जिलाध्यक्षों के परिवारों के साथ एक फोटो सेशन भी है। राहुल गांधी पार्टी के संगठनात्मक मजबूती के साथ साथ आगामी स्थानीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रो में पार्टी की मजबूत पकड़ बनाने का मंत्र फूकेंगे। इसके अलावा पिछले 10 दिनों तक प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर एकत्र की गई समग्र रिपोर्ट, मनरेगा सहित प्रदेश सरकार के खिलाफ संगठन स्तर पर चला जा रहे विरोध अभियान के बारे में चर्चा करके मार्ग दर्शन करेंगे। शाम 4 बजे उनका लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के अनुसार, चिंतन शिविर में कुछ जिला अध्यक्षों के परिवार भी पहुंचे हैं। राहुल गांधी राजस्थान और दिल्ली के जिला अध्यक्ष के परिवारों से भी मुलाकात करेंगे। उनका शिविर के बाद जिलाध्यक्षों के परिवारों के साथ एक फोटो सेशन भी प्रस्तावित है।