# आगरा

आगरा में दिनदहाड़े युवती को कार में जबरदस्ती ले जाने का मामला: पुलिस ने अपहरण से किया इनकार

The girl was forcibly taken into car: आगरा में दिनदहाड़े कन्या महाविद्यालय के पास से युवती को जबरदस्ती कार में डाल कर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2 min read
फोटो सोर्स- ChatGPT

Girl Kidnapped in Agra: आगरा में दिनदहाड़े एक युवती को जबरन उठा ले जाने का मामला सामने आया है। दोपहर में हुई इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी राहगीर बने। उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। कार नंबर से घटना में शामिल लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस कार मालिक का पता लगाने का काम रही है। वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। मामला रकाबगंज थाना क्षेत्र का है। अपर पुलिस उपायुक्त अपराध ने घटना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपहरण जैसी कोई बात नहीं है।

युवती को जबरन कार में डाला

उत्तर प्रदेश की आगरा में  उसे समय सनसनी फैल गई जब दिनदहाड़े कार में युवती को जबरन डालकर ले गए।‌‌ भरी दुपहरी हुई इस घटना से लोग दहशत में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी रकाबगंज थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

रकाबगंज थाना पुलिस ने राहगीरों से बातचीत की

रकाबगंज थाना पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत की। भरी दोपहरी करीब एक बजे की घटना है। जब बैकुंठी देवी कॉलेज के सामने से निकल रही। युवती कुछ समझ पाती सफेद कार से आए कुछ लोगों ने उसे उठाकर जबरदस्ती किर में डाल लिया। बताया जाता है कर में एक महिला भी बैठी थी। इसके पहले की लोग कुछ समझ पाते कार चालक मौके से फरार हो गया।

कार नंबर से मालिक के विषय में हो रही खोज

रकाबगंज थाना पुलिस राहगीरों से मिली जानकारी के आधार पर जांच शुरू की। कार नंबर से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश हो रही है। कार मलिक के विषय में जानकारी प्राप्त की जा रही है। कार का रंग सफेद था।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

थाना प्रभारी रकाबगंज ने बताया कि अभी इस बात की जानकारी नहीं हुई है कि युवती कौन है और घटना का कारण क्या है? कार नंबर से घटना का खुलासा करने की कोशिश हो रही है। रास्ते में पड़ने वाले सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है।

क्या कहते हैं अपर पुलिस उपायुक्त नगर-अपराध?

इस संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त नगर अपराध हिमांशु गौरव ने बताया कि डायल 112 पर जानकारी मिली कि एक सफेद रंग की कार से लड़की का अपहरण कर लिया गया है। कार में एक महिला और एक पुरुष मौजूद थे। घटना की जानकारी मिलते ही रकाबगंज थाना पुलिस सक्रिय हो गई और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से नंबर को ट्रेस किया गया। कार में मौजूद युवक ने बताया कि उसके भाई की पत्नी का भाई अपनी भाभी के साथ लड़की को बर्थडे पार्टी के लिए बाजार में ले गया था, जहां से उसे वापस स्कूल में छोड़ दिया गया। दोनों बालिग हैं। पुलिस जांच में अपहरण जैसी घटना नहीं पाई गई है और ना ही कोई तहरीर मिली है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ‌