
SIR press conference (Photo- Surguja PRO)
अंबिकापुर. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) प्रारंभ कर दिया गया है। इस प्रक्रिया (SIR in Surguja) के तहत राज्यभर में मतदाता सूची को अद्यतन करने का कार्य चल रहा है। इसी संदर्भ में शनिवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर और उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक ने प्रेस वार्ता आयोजित कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित इस विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR in Surguja) के तहत देश के 12 राज्यों, जिनमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है, में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और पारदर्शी बनाने का कार्य शुरू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य मृत व्यक्तियों के नामों को सूची से हटाना, स्थायी रूप से निवास बदलने वाले मतदाताओं का नाम हटाना, एक ही व्यक्ति के 2 स्थानों पर पंजीकरण को निरस्त करना और अपात्र व्यक्तियों के नामों को सूची से बाहर करना है।
इस अभियान से मतदाता सूची (SIR in Surguja) में त्रुटियों को ठीक करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि सही जानकारी और सही नागरिकों का नाम इस सूची में शामिल हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि इस पुनरीक्षण प्रक्रिया में मतदाताओं को बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा परिगणना फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा।
मतदाता को निर्धारित समय सीमा के भीतर इस फॉर्म को भरकर बीएलओ को जमा करना होगा। इस फॉर्म को भरने से पहले मतदाता को 2 नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद बैकग्राउंड में) और पहचान प्रमाण पत्र को अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा।
सुनील नायक ने 28 अक्टूबर 2025 तक जिले के मतदाताओं (SIR in Surguja) की स्थिति का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 6 लाख 80 हजार 486 मतदाता हैं, जिनमें 3 लाख 35 हजार 376 पुरुष, 3 लाख 45 हजार 92 महिला और 18 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र-09 लुण्ड्रा में 2 लाख 2 हजार 85 मतदाता हैं, जिसमें 1 लाख 139 पुरुष, 1 लाख 1 हजार 942 महिला और 4 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
विधानसभा क्षेत्र-10 अंबिकापुर में 2 लाख 64 हजार 890 मतदाता हैं, जिसमें 1 लाख 30 हजार 447 पुरुष, 1 लाख 34 हजार 431 महिला और 12 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र-11 सीतापुर में 2 लाख 6 हजार 959 मतदाता हैं, जिसमें 1 लाख 1 हजार 567 पुरुष, 1 लाख 5 हजार 390 महिला और 2 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र-05 भटगांव में 6 हजार 552 मतदाता हैं, जिनमें 3 हजार 223 पुरुष और 3 हजार 329 महिला मतदाता हैं।
प्रेसवार्ता के दौरान नायक ने विशेष गहन पुनरीक्षण(SIR in Surguja) के लिए निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी दी। इसके तहत 3 नवंबर तक फॉर्म का मुद्रण और प्रशिक्षण कार्य पूरा किया जाएगा, जबकि 4 नवंबर से 4 दिसम्बर तक घर-घर जाकर बीएलओ द्वारा सत्यापन किया जाएगा।
9 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होगा, और 9 दिसम्बर से 8 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति दर्ज की जाएगी। इसके बाद 9 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक सुनवाई और सत्यापन (SIR in Surguja) की प्रक्रिया चलेगी। वहीं अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी को किया जाएगा।
Published on:
01 Nov 2025 07:32 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग

