10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Opium cultivation: Video: बलरामपुर के कुसमी में भी अफीम की खेती का भंडाफोड़, झारखंड के व्यक्ति ने 4 एकड़ में लगाई है फसल

Opium cultivation: दुर्ग के बाद कुसमी में भी बड़े पैमाने पर अफीम की खेती, सूचना मिलते ही चार थानों की पुलिस के अलावा प्रशासनिक टीम पहुंची मौके पर, जब्त करने की चल रही कार्रवाई

3 min read
Google source verification
Opium cultivation

Opium seized in Kusmi field (Photo source- Patrika)

अंबिकापुर/कुसमी। दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में भाजपा नेता द्वारा अफीम की खेती की गई थी। यह मामला उजागर होने के बाद अब बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र से भी बड़े पैमाने पर अफीम की खेती (Opium cultivation) किए जाने का मामला सामने आया है। झारखंड के व्यक्ति द्वारा 2 ग्रामीणों की करीब 4 एकड़ जमीन लीज पर लेकर अफीम की खेती की गई है। सूचना मिलते ही मंगलवार की सुबह बलरामपुर व जशपुर जिले के 4 थाना की टीमें और कुसमी एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार व टीआई मौके पर पहुंचे। यहां अफीम के पौधे जब्त किए जाने की कार्रवाई जारी है।

बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिपुरी के सरनाटोली निवासी रूपदेव राम पिता ठाकुर राम व कौशिल पिता रुंगु की करीब 4 एकड़ जमीन को झारखंड के एक व्यक्ति ने लीज (Opium cultivation) पर ली है। उक्त दोनों ही जमीन चारों ओर जंगल से घिरी हुई है।

बताया जा रहा है कि फूलों की खेती करने के नाम पर दोनों जमीन मालिकों को बरगलाया गया था। बाद में करीब 4 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती (Opium cultivation) की गई। जब ग्रामीणों को यह भनक लगी कि यह अफीम की खेती है तो पुलिस तक मामला पहुंचा।

सूचना (Opium cultivation) मिलते ही मंगलवार की सुबह कुसमी, शंकरगढ़, सामरी व जशपुर जिले के आस्था थाने की पुलिस तथा कुसमी एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो, एसडीओपी आशीष कुंजाम, टीआई विरासत कुजूर, व तहसीलदार राकी इक्का दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।

अफीम की खेती देख अफसरों के उड़े होश

ग्राम सरनाटोली में चारों ओर से घिरे जंगल के बीच खेत में अफीम की खेती (Opium cultivation) देख अफसरों के भी होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस व प्रशासन की टीम ने खेत को चारों ओर से घेरकर अफीम के पौधे जब्त करने की कार्रवाई शुरु कर दी है। अफसरों का कहना है कि खेती के लिए ऐसी जगह का चुनाव किया गया है, जहां से आसानी से किसी का आना-जाना न हो।

Opium cultivation: व्यवस्थित तरीके से की गई है खेती

अफीम की खेती (Opium cultivation) बड़े ही सिस्टेमेटिक तरीके से की गई है। बताया जा रहा है कि खेती करने वालों को यहां के मौसम से लेकर अफीम के खेती के तौर-तरीके पूरी तरह से मालूम हैं। यह बात भी सामने आ रही है कि उक्त पौधों से काफी मात्रा में अफीम निकालकर तस्करी भी की जा चुकी है। फिलहाल कितने का अफीम है, इसका पता नहीं चल सका है। प्रशासनिक व राजस्व की टीम पौधों की गिनती व जमीन की नापजोख कर रही है।

दुर्ग की कार्रवाई से ले रहे आइडिया

कार्रवाई करने पहुंंचे अफसरों का कहना है कि इससे पहले उन्होंने कभी अफीम (Opium cultivation) को लेकर कार्रवाई नहीं की है। वे अफीम की खेती मामले में दुर्ग में हुई कार्रवाई का आइडिया ले रहे हैं। वहीं रायपुर से टीम भी बुलाए जाने की बात कही जा रही है। सरनाटोली जशपुर जिले के आस्ता थाना क्षेत्र से भी लगा हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग