29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबिकापुर, May 27, 2026

Car Accident Video: तेज रफ्तार कार हाईमास्ट लाइट पोल से टकराई, युवती की मौत, 2 युवक रायपुर रेफर

Car Accident Video: युवकों के साथ देर रात घूमने निकली थी युवती, शहर के खरसिया चौक के पास हुआ हादसा, गंभीर हालत में युवकों को रेफर किया गया रायपुर

Car accident, Car accident video

Car accident in Ambikapur (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर के खरसिया चौक स्थित हाईमास्ट लाइट से एक तेज रफ्तार कार (Car Accident Video) मंगलवार की देर रात टकरा गई। हादसे में कार में सवार 1 युवती की जहां मौत हो गई, वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवती दोनों युवकों के साथ रात में घूमने निकली थी, इसी दौरान यह हादसा (Car accident) हो गया। कार में एयरबैग नहीं होने की वजह से तीनों वाहन में ही फंस गए थे। युवती की मौत से उसके परिजन में मातम पसरा हुआ है।

शहर के महामाया मंदिर के पास निवासी वर्षा कश्यप (Young girl died in car accident) पिता स्व. मनोज कश्यप 19 वर्ष मंगलवार की देर रात बौरीपारा निवासी सागर बेहरा पिता 22 वर्ष व शहर से लगे ग्राम क्रांतिप्रकाशपुर निवासी अलीसर अंसारी के साथ स्वीफ्ट कार में सवार होकर घूमने निकली थी। तीनों शहर के अग्रसेन चौक होते हुए खरसिया रोड की ओर निकले थे।

इसी दौरान भारत माता चौक के पास स्थित हाईमास्ट लाइट के पोल से तेज रफ्तार कार जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं कार में सवार युवती व दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और तीनों को कार से निकालकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने युवती (Girl died in car accident) को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया।

Car Accident Video: बिना एयरबैग की थी कार

जिस कार को युवक तेज रफ्तार (High speed Car) में चला रहे थे, वह बिना एयरबैग की थी। हाईमास्ट लाइट पोल से टकराने के बाद युवती व दोनों युवक कार में ही फंस गए थे।

उन्हें स्थानीय लोगों व पुलिस द्वारा काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इसके बाद तीनों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया था। युवती की मौत से उसके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें