29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबिकापुर, May 27, 2026

Congress Strike End Video: टीएस सिंहदेव और दीपक बैज ने नारियल पानी पीकर आमरण-अनशन किया समाप्त, प्रशासन ने मानी ये तीनों मांगें

Congress Strike End: सूरजपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज किया गया था आम्र्स एक्ट का मामला, मंगलवार की शाम से पूर्व डिप्टी सीएम बैठे थे आमरण अनशन पर

Congress protest end, Congressmen protest

TS Singh Dev and Deepak Baij drink coconut water (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। बिश्रामपुर भाजपा नेताओं की शिकायत पर सूरजपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के खिलाफ बिश्रामपुर थाने में रविवार की रात आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के अलावा कांग्रेस (Congress Strike End) के प्रदेश से लेकर जिला स्तर के नेता बिश्रामपुर थाने के सामने धरने पर बैठे थे। सिंहदेव मंगलवार की शाम से आमरण अनशन पर जबकि दीपक बैज क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे थे। उन्होंने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने, बिश्रामपुर टीआई को निलंबित करने तथा भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर करने की मांग की थी। बुधवार को ये तीनों मांगें मान ली गई, इसके बाद नारियल पानी पिलाकर आमरण अनशन व क्रमिक भूख हड़ताल (Hunger strike) समाप्त किया गया।

दरअसल बिश्रामपुर के भाजपा नेता मुरली सोनी की रिपोर्ट पर सूरजपुर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर बिश्रामपुर पुलिस ने रविवार की रात आम्र्स एक्ट के तहत मामला (FIR against Congress leader) दर्ज किया था।

इसके बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सोमवार को बिश्रामपुर पहुंचे और पुलिस पर भाजपा तथा प्रशासनिक दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर वापस लेने की मांग की। जब पुलिस ने एफआईआर वापस नहीं ली तो वे धरने पर बैठ गए।

इसी बीच रात करीब 11 बजे पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी धरना स्थल पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए। मंगलवार की शाम पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी धरना प्रदर्शन (Protest by Congress) में शामिल हुए। कांग्रेस प्रदेश स्तर के नेताओं ने पुलिस व प्रशासन पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की।

आमरण-अनशन पर बैठे गए थे सिंहदेव

कांग्रेस ने प्रशासन के सामने 3 मांगें रखी थीं। उन्होंने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने, थाना प्रभारी को निलंबित करने तथा जिला उपाध्यक्ष की पत्नी की रिपोर्ट पर भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। सिंहदेव (Former Deputy CM) ने कहा था कि यदि शाम तक ये मांगें नहीं मानी गईं तो वे आमरण-अनशन पर बैठेंगे। मांगें नहीं माने जाने पर वे देर शाम से आमरण-अनशन पर बैठ गए थे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज क्रमिक भूख हड़ताल पर थे।

Congress Strike End: प्रशासन ने मानी तीनों मांगें

कांग्रेस के उग्र होते जा रहे आंदोलन (Congress protest) को देखते हुए मंगलवार की रात सूरजपुर एसडीएम शिवानी जायसवाल व एएसपी योगेश देवांगन धरना स्थल पर पहुंचे और अधिकारियों से चर्चा कराई। इसके बाद भी कांग्रेसियों ने धरना समाप्त नहीं किया। इसके बाद बुधवार की सुबह फिर से एसडीएम व एएसपी धरना स्थल पहुंचे और आईजी दीपक झा व सूरजपुर एसएसपी प्रशांत ठाकुर से बात कराई। उनके द्वारा तीनों कांग्रेस की तीनों मांगें मान ली गईं।

नारियल पानी पीकर तोड़ा आमरण-अनशन

प्रशासन की ओर से कांग्रेस की तीनों मांगें मान लिए जाने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने आमरण-अनशन तोड़ा। वहीं प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने लोगों की सहमति से क्रमिक भूख हड़ताल समाप्त किया। इस दौरान दोनों नेताओं को नारियल पानी पिलाकर आंदोलन समाप्त किया गया।

पुलिस द्वारा कांग्रेस नेता नरेंद्र जैन की पत्नी मधु जैन की शिकायत पर भाजपा के 2 नेताओं के खिलाफ धारा 296 और 351 (3) के तहत अपराध दर्ज किया गया। इस अवसर पर सिंहदेव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि न्याय के लिए चल रहे संघर्ष की राह में उनकी पहली मांग पूरी हुई है।

न्याय और संघष्ज्र्ञ की इस लड़ाई में वे आगे भी लगातार बढ़ते रहेंगेे। वहीं दीपक बैज ने कहा कि अंतत: न्याय की जीत हुई। पुलिस व प्रशासन ने हमारी सभी मांगें मान ली हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें