
Police reached on the spot (Photo- Patrika)
अंबिकापुर। रायगढ़ जिले के तमनार से बनारस जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस को सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी अंतर्गत ग्राम गंगापुर के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से बस (Bus accident) सडक़ किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में 5 महिलाएं समेत 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज जारी है। श्रद्धालु बनारस में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार से बस में सवार होकर 15 श्रद्धालु बनारस में दर्शन करने जा रहे थे। वे मंगलवार की सुबह 4 बजे अंबिकापुर पार करते हुए अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर लटोरी चौकी क्षेत्र के ग्राम गंगापुर के पास पहुंचे ही थी कि ट्रक की टक्कर से बस अनियंत्रित (Bus accident) होकर पेड़ से जा भिड़ी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार 5 महिलाएं समेत 15 लोग घायल हो गए। इनमें से 7 की हालत गंभीर थी। सभी को स्थानीय पुलिस व लोगों के द्वारा बस से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां 50 वर्षीय कोटिमा नामक श्रद्धालु की मौत (Bus accident) हो गई। जबकि अन्य का इलाज जारी है।
बस हादसे में घायलों में सुरेश 40 वर्ष, धौजा 50 वर्ष, संतरा देवी 66 वर्ष, बरत राम 60 वर्ष रमेश 50 वर्ष, कौता राठिया 55 वर्ष, सुमित्रा 55 वर्ष, सुकांति पैंकरा 65 वर्ष, बंशी राम 55 वर्ष, अनुसुइया शर्मा 50 वर्ष, पवन 13 वर्ष, आनंद कुमार 40 वर्ष व पुष्पा 40 वर्ष शामिल हैं।
Published on:
03 Feb 2026 01:21 pm

बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
