29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबिकापुर, May 23, 2026

BJP Leader Died in Road Accident: सडक़ हादसे में भाजपा नेता की मौत, एनएच पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, फिर 20 मीटर तक घसीटा

BJP Leader Died in Road Accident: अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर बतौली के शांतिपारा मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा, अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर भाग निकला

BJP Leader died in road accident, BJP Booth president died

BJP booth president died in road accident (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत शांतिपारा में स्थानीय भाजपा नेता व बूथ अध्यक्ष को अध्यक्ष को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे (BJP Leader Died in Road Accident) के बाद वाहन में फंसकर वे 20 मीटर तक घिसटते चले गए, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल लाया गया, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दरअसल भाजपा नेता शुक्रवार की रात बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम पोकसरी निवासी भाजपा नेता व बूथ अध्यक्ष शिवमंगल दास (50 वर्ष) (BJP Booth President) शुक्रवार की दोपहर बतौली आए थे। रात करीब 9.30 बजे बाइक से घर लौटने के दौरान अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर स्थित शांतिपारा के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक वाहन के अगले हिस्से में फंस गई।

इस दौरान वाहन चालक उन्हें करीब 20 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में सिर, पेट सहित शरीर के अंदरूनी हिस्से में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत (BJP leader died) हो गई।

हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने मामले (Road accident) की सूचना डायल 112 टीम को दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

BJP Leader Died in Road Accident: परिजनों में मातम, लोगों में आक्रोश

हादसे की सूचना मिलते ही भाजपा नेता के परिजन अस्पताल पहुंचे। शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शनिवार को पीएम पश्चात शव उनके परिजन को सौंप दिया गया। इधर भाजपा बूथ अध्यक्ष (BJP booth president died) की मौत से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

उन्होंने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा है कि एनएच पर बेहिसाब रफ्तार में भारी वाहन समेत अन्य छोटे चारपहिया वाहन चलते हैं। शांतिपारा में कई बार तेज रफ्तार के कारण सडक़ हादसे हो चुके हैं। इनमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें