4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alwar: यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज ने मशाल जुलूस निकाला 

अलवर में यूजीसी कानून के विरोध में मंगलवार को सवर्ण समाज की ओर से मशाल जुलूस निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर में यूजीसी कानून के विरोध में मंगलवार को सवर्ण समाज की ओर से मशाल जुलूस निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जुलूस शहीद स्मारक से प्रारंभ होकर मन्नी का बड़, चर्च रोड सहित शहर के प्रमुख बाजारों से गुजरते हुए होप सर्कस पर पहुंचा। जुलूस में हाथों में मशाल लिए सैकड़ों लोगों ने कानून के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई।

अलवर जिला ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष विश्वंभर दयाल वशिष्ठ ने बताया कि यूजीसी से जुड़े नए कानून से शिक्षा व्यवस्था और समाज के विभिन्न वर्गों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसी के चलते सवर्ण समाज ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। होप सर्कस पर जुलूस सभा में परिवर्तित हो गया, जहां वक्ताओं ने कानून को वापस लेने की मांग उठाई।


उन्होंने बताया कि इस मशाल जुलूस में ब्राह्मण समाज, राजपूत समाज, पुरुषार्थी समाज, वैश्य समाज सहित अन्य सवर्ण समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभा के बाद समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए यूजीसी कानून पर पुनर्विचार करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी तैनात रहा।

Story Loader