30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर, Dec 31, 2025

Sariska Tiger Reserve: बाघों की हाफ सेंचुरी… इलेक्ट्रिक बस से लेकर एलिवेटेड रोड तक, जानें साल 2025 सरिस्का के लिए कैसा रहा

Year Ender 2025: सरिस्का टाइगर रिजर्व के लिए वर्ष 2025 खास रहा। बाघों की हाफ सेंचुरी बनी। सरिस्का को 10 नए शावक मिले।

Sariska-Tiger-Reserve-2

सरिस्का टाइगर रिजर्व। फोटो: पत्रिका

अलवर। सरिस्का टाइगर रिजर्व के लिए वर्ष 2025 खास रहा। बाघों की हाफ सेंचुरी बनी। सरिस्का को 10 नए शावक मिले। तीन बाघों का नामकरण हुआ। हालांकि सरिस्का को क्रिटिकल टाइगर हैबीटेट (सीटीएच) के नए ड्राफ्ट पर सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी भी झेलनी पड़ी, जिस पर अब नोटिफिकेशन जारी करके आपत्तियां मांगी जा रही हैं। सरिस्का सीटीएच अब 924 वर्ग किमी किया जा रहा है। हालांकि इसका विरोध हो रहा है। इसी के साथ सरिस्का का दूसरा भाग चिड़ियाघर के रूप में आया, जो 116 हे€टेयर क्षेत्र में बन रहा है।

सरिस्का वर्ष 2005 में बाघ विहीन हो गया था, लेकिन 2008 के बाद से लगातार बाघों की संख्या में इजाफा हुआ। वर्ष 2024 में 9 शावकों का जन्म हुआ। वहीं, इस वर्ष 10 शावकों ने जन्म लिया। इसी के साथ अकबरपुर रेंज की बाघिन एसटी 2401 करीब 6 माह से लापता है, जिसका अब तक पता नहीं लग पाया।

जानें सरिस्का से जुड़ी और भी कई खास बातें

1. सरिस्का का बाघ एसटी 2303 जंगल से निकलकर हरियाणा जा पहुंचा। करीब 1 माह तक सरिस्का, रणथंभौर टाइगर रिजर्व की टीम को छकाया। उसके हमले में पांच ग्रामीण घायल हुए थे। आखिर में उसे पकड़कर दूसरी जगह ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

2. सरिस्का में पहली बार तितलियों के प्रकार पर सर्वे हुआ, जिसमें 150 से अधिक प्रजातियों की तितलियां मिलीं।

3. सरिस्का में वन्य जीवों की गणना की गई। इस बार लेपर्ड की गणना भी की जा रही है। अनुमान के अनुसार अभी सरिस्का में 250 लेपर्ड हैं। इनका भी संरक्षण होगा।

4. 500 हेक्टेयर में चारागाह विकसित किया जा रहा है, जिसके जरिए हिरण, सांभर आदि को चारा मिल सकेगा।

5. इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए टेंडर किए गए। हालांकि कामयाबी नहीं मिल पाई। बसों का संचालन जरूर सफल रहा।

6. एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव आगे बढ़ा। पीडŽल्यूडी एनएच ने दो रास्तों से इसका मार्ग तय किया। हालांकि इसको फाइनल मंजूरी मिलना बाकी है।

7. सरिस्का के पास ही 116 हे€क्टेयर में चिड़ियाघर की सौगात मिली। साथ ही लायन सफारी भी बनेगा।

8. सरिस्का की राजमाता एसटी 2 की स्टेच्यू लगाई गई, जो चर्चा में आई। सबसे अधिक आयु में इस बाघिन की मौत हुई थी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें