29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर, May 23, 2026

Rajasthan Road Accident: भागवत कराने जा रहे थे गोवर्धन, बस पलटते ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

Rajasthan Road Accident: राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

alwar accident

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पलटी बस। फोटो: पत्रिका

Alwar Road Accident: अलवर। राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार सभी लोग घायल हो गए। 6 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें पिनान अस्पताल से अलवर रैफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 139.600 पर सुबह करीब 6 बजे हादसा हुआ।

सवारियों से भरी बस बेकाबू होकर एक्सप्रेसवे की रेलिंग को तोड़ते हुए खेत में जाकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में 20 महिलाएं, 10 पुरूष और 12 बच्चे सवार थे। जिनमें से किसी को हल्की और किसी को भारी चोट आई है। सवारियों ने कहा ठाकुर जी की असीम कृपा से बच गए। शुरूआती जांच में माना जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने की वजह से हादसा हुआ। फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार

हादसा इतना जबरदस्त था कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त अधिकतर सवारियां नींद में थी। तेज धमाके की आवाज के साथ आंख खुली तो सवारियों ने खुद को खून से लथपथ पाया। ऐसे में मौके पर चीख-पुकार मच गई। हर कोई बस से बाहर निकलने की कोशिश में लगा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। एंबुलेंसों की मदद से घायलों को पिनान अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायलों का उपचार जारी है। वहीं, गंभीर हालत के चलते 6 घायलों को अलवर रैफर कर दिया।

अलवर जिला अस्पताल में भर्ती 6 लोगों में 2 की हालत अभी ठीक है। लेकिन, 63 वर्षीय गीता पत्नी हरिशंकर निवासी सवाई माधोपुर, 57 वर्षीय ललिता पत्नी ओमप्रकाश गंगापुर सिटी, 55 वर्षीय विमला पत्नी छारुलाल निवासी खंडार सवाई माधोपुर, 62 वर्षीय हरिशंकर पुत्र गुलाबचंद निवासी खंडार सवाई माधोपुर की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

भागवत कथा कराने जा रहे थे गोवर्धन

अनिल कुमार गोयल ने बताया कि भागवत कथा कराने के लिए मध्यप्रदेश के श्योपुरा से गोवर्धन जा रही थी। दोनों बसों में कुल 80 श्रृद्धालु सवार थे। जो बस हादसे का शिकार हुई, उसमें करीब 42 लोग सवार थे। थाना प्रभारी बने सिंह मीणा ने खुद मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संभाला। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें