29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर, May 28, 2026

Rajasthan Weather: नौतपा की गर्मी के बीच अलवर में बारिश संग गिरे ओले, राजस्थान में 3 दिन बदलेगा मौसम

Rajasthan Rain Alert: नौतपा की भीषण गर्मी के बीच अलवर में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। खैरथल-तिजारा क्षेत्र में बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

rajasthan rain update

फाइल फोटो- पत्रिका

अलवर। नौतपा की गर्मी के बीच गुरुवार को अलवर जिले में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। खैरथल-तिजारा क्षेत्र में दोपहर बाद तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद आसमान में बादल छा गए और कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। हरसौली कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ओले गिरने से मौसम सुहावना हो गया। पिछले तीन दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और लू के कारण लोग परेशान थे, लेकिन अचानक बदले मौसम से लोगों को राहत मिली।

यह वीडियो भी देखें

कई जगह लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए। वहीं राहगीरों और वाहन चालकों ने तेज हवा और बारिश से बचने के लिए दुकानों और पेड़ों की आड़ ली। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 28 मई से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके असर से राजस्थान के कई जिलों में आंधी और बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि 29 से 31 मई के बीच जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में तेज अंधड़ चल सकता है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। विभाग ने बताया कि अगले दो दिन तक प्रदेश के कई हिस्सों में हीटवेव का असर जारी रह सकता है। बीकानेर, कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में तापमान 46 से 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ने के बाद 29 मई से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है।

इससे लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय सावधानी बरतने और जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद कई जिलों में बादल छाने और मौसम ठंडा रहने की संभावना बनी हुई है। ग्रामीण इलाकों में किसानों ने भी मौसम बदलने पर राहत जताई है। तेज गर्मी के कारण दिनभर खेतों और बाजारों में आवाजाही कम हो गई थी, लेकिन बारिश और ठंडी हवाओं के बाद लोगों ने राहत महसूस की। बदलाव दिखाई देने लगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें