
वकीलों की तीसरे दिन भी हड़ताल जारी (फोटो - पत्रिका)
नारायणपुर उपखंड मुख्यालय पर सिविल न्यायालय खोलने की मांग को लेकर वकीलों का तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन और पेन डाउन हड़ताल जारी रही। तीसरे दिन अधिवक्ताओं ने बैठक करने के बाद बाहों में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया।यह प्रदर्शन समीक गंगावत विरेन्द्र कुमार शर्मा की मौजूदगी में किया जा रहा है। वकीलों ने चेतावनी दी है कि जब तक राजस्थान सरकार नारायणपुर उपखंड में सिविल न्यायालय और न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय खोलने की घोषणा नहीं करती, तब तक सभी न्यायालयों में पेन डाउन हड़ताल जारी रहेगी।
अभिभाषक संघ नारायणपुर के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने आज अपनी मांगों को लेकर बाहों में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सिविल न्यायालय और सिविल न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय खोलने की मांग पर एकजुटता दिखाई। इससे पहले भी अधिवक्ताओं ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा था।
अधिवक्ताओं का कहना है कि नारायणपुर में न्यायालयों की अनुपस्थिति के कारण आमजन को न्याय प्राप्त करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लोगों को दूर-दराज के न्यायालयों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे उनके समय और धन दोनों का नुकसान होता है।
अधिवक्ताओं ने सरकार से इस मामले में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान 'वकील एकता जिंदाबाद' के नारे भी लगाए गए। इस आंदोलन में अभिभाषक संघ के रविन्द्र कुमार शर्मा, विजय कुमार महर्षि, समीक गंगावत, रामपाल सैनी, सुभाष, लक्ष्मी दर्जी, महेश शर्मा, रणजी यादव, राहुल दर्जी सहित कई अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
Published on:
13 Feb 2026 12:59 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
