29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर, May 26, 2026

Indian Railway: गर्मियों की छुट्टियों में रेलवे का तोहफा, इन ट्रेनों में बढ़ाए गए एक्स्ट्रा कोच, देखें लिस्ट

गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने सफर को आसान बनाने के लिए रेल सेवाओं में अलग-अलग श्रेणियों के अतिरिक्त डिब्बे (कोच) अस्थायी रूप से बढ़ाने का फैसला किया है।

indian railway

representative picture (AI)

Indian Railway News: समर वेकेशन यानी गर्मियों की छुट्टियों के कारण ट्रेनों में यात्रियों का दबाव अचानक बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में कन्फर्म टिकट मिलना किसी चुनौती से कम नहीं होता। यात्रियों की इसी परेशानी को दूर करने और उन्हें आरामदायक सफर की सुविधा देने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) ने पैसेंजर्स को एक्स्ट्रा सुविधा दी है। रेलवे की ओर से जून के महीने में अलवर से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाई जा रही है, जिससे यात्रियों को आसानी से सीट मिल सकेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के मुताबिक इस फैसले से राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के रेल यात्रियों को सीधा फायदा होगा। अलग-अलग रूट्स की लोकप्रिय ट्रेनों में फर्स्ट एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल कोच जोड़े जा रहे हैं।


प्रमुख रूटों की ट्रेनों में इस तरह बढ़ेंगे कोच

  • गाडी संख्या 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 01.06.26 से 29.06.26 तक तथा अमृतसर से दिनांक 02.06.26 से 30.06.26 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
  • गाडी संख्या 19613/19612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 01.06.26 से 29.06.26 तक तथा अमृतसर से दिनांक 02.06.26 से 30.06.26 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
  • गाडी संख्या 12985/12986, जयपुर-दिल्ली सराय- जयपुर डकल डेकर रेलसेवा दिनांक 01.06.26 से 30.06.26 तक 01 एक्जिक्यूटिव वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
  • गाडी संख्या 09635/09636, जयपुर-रेवाडी-जयपुर रेलसेवा में दिनांक 01.06.26 से 30.06.26 तक 05 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
  • गाडी संख्या 14715/14716, हिसार-जयपुर-हिसार रेलसेवा में हिसार से दिनांक 01.06.26 से 30.06.26 तक एवं जयपुर से दिनांक 04.06.26 से 03.07.26 तक 02 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढोतरी की जा रही है।
  • गाडी संख्या 14734/14733, जयपुर-बठिंडा-जयपुर रेलसेवा में दिनांक 02.06.26 से 01.07.26 तक 02 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढोतरी की जा रही है।
  • गाडी संख्या 22491/22492, जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 01.06.26 से 15.06.26 तक एवं दिल्ली से दिनांक 02.06.26 से 16.06.26 तक 01 सैकण्ड एसी व 01 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें