
गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव नजदीक आते ही अलवर शहर भक्ति और सेवा की भावना से सराबोर हो गया है। 5 नवंबर को मनाए जाने वाले प्रकाशोत्सव से पूर्व गुरुद्वारों में प्रतिदिन प्रभात फेरियों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें संगत श्रद्धा से शामिल होकर गुरु वाणी का रसपान कर रही है।
शनिवार सुबह स्कीम नंबर दो स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से नौवीं प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का शुभारंभ सुबह 5 बजे हुआ, जिसका स्वागत श्रद्धालु संजय अरोड़ा, राजू वीर और दीपक महेंद्रित्ता ने पुष्प वर्षा कर किया। फेरी कीर्तन करते हुए स्कीम नंबर दो के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी और गुरुद्वारे में जाकर संपन्न हुई। शब्द गायन हरप्रीत सिंह और तबला वादन बबलू सिंह ने किया, जबकि मुख्य ग्रंथि रंजीत सिंह व संदीप सिंह ने शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया।
समापन पर अरदास और प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान उप प्रधान गुरप्रीत सिंह, मुख्य सेवादार गुरनाम सिंह, प्रेम सिंह, राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। प्रभात फेरियों के दौरान शहर में गुरु वाणी की मधुर ध्वनि गूंज रही है, जिससे वातावरण में शांति और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।
Published on:
01 Nov 2025 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग

