Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोसेवा गायों को खिलाते हैं हरा चारा, फ्रूट्स, पशु आहार और सब्जी

गोशाला में जन्मदिन, पुण्यतिथि व शादी की सालगिरह पर होती है सवामणी अलवर. जब भी घर में कोई शुभ काम होता है, तो परिवार के सदस्य सवामणी करते हैं, इसमें रिश्तेदार व परिजनों को बुलाकर सबको दाल, बाटी व चूरमा सहित अन्य व्यंजन परोसे जाते हैं, लेकिन संयुक्त वैश्य महासभा बुद्ध विहार विजय नगर से जुड़े […]

less than 1 minute read

अलवर

image

Jyoti Sharma

Oct 18, 2025

गोशाला में जन्मदिन, पुण्यतिथि व शादी की सालगिरह पर होती है सवामणी

अलवर. जब भी घर में कोई शुभ काम होता है, तो परिवार के सदस्य सवामणी करते हैं, इसमें रिश्तेदार व परिजनों को बुलाकर सबको दाल, बाटी व चूरमा सहित अन्य व्यंजन परोसे जाते हैं, लेकिन संयुक्त वैश्य महासभा बुद्ध विहार विजय नगर से जुड़े लोग गोशाला में सवामणी करते हैं, ताकी गोमाता को हरा चारा मिल सके।

बुध विहार में नगर निगम की ओर से संचालित कांजी हाउस या गोशाला में यह आयोजन निरंतर होता रहता है। संस्था से जुडे़ लोग जन्मदिन, पुण्यतिथि व शादी की सालगिरह के मौके पर इस गोशाला में गो-सवामणि करते हैं। गायों को हरा चारा, फ्रूट्स, पशु आहार और सब्जी आदि खिलाई जाती है। इसमें दूसरे संस्थाएं भी सहयोगी बन चुकी हैं। इस संस्था की ओर से पिछले 210 सप्ताह से हर रविवार को नंदी गोशाला में भृतहरि पैनोरमा पर एवं कॉमर्स कॉलेज में पौधरोपण किया जाता है। पौधों की देखभाल भी संस्था के सदस्य करते हैं। इसमें संयुक्त वैश्य महासभा बुद्ध विहार विजयनगर के अध्यक्ष सतीश गुप्ता, मंत्री सुरेश चंद्र गर्ग, कोषाध्यक्ष रूपेश गुप्ता व उप मंत्री अनिल बंसल व लॉयंस क्लब के सत्यनारायण अग्रवाल की अहम भूमिका रहती है। अध्यक्ष ने बताया कि गो सवामणी के 108 दिन 16 अक्टूबर को पूरे होने वाले हैं। इस दिन गोशाला में हवन होगा।

संस्था के सदस्य करते हैं। इसमें संयुक्त वैश्य महासभा बुद्ध विहार विजयनगर के अध्यक्ष सतीश गुप्ता, मंत्री सुरेश चंद्र गर्ग, कोषाध्यक्ष रूपेश गुप्ता व उप मंत्री अनिल बंसल व लॉयंस क्लब के सत्यनारायण अग्रवाल की अहम भूमिका रहती है। अध्यक्ष ने बताया कि गो सवामणी के 108 दिन 16 अक्टूबर को पूरे होने वाले हैं। इस दिन गोशाला में हवन होगा।

© 2025 All Rights Reserved. Powered by Summit