30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर, May 14, 2026

Latest Rajasthan News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल का अलवर दौरा स्थगित, जानिए वजह

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा स्थगित हो गया है। इस दौरान वे बुर्जा गांव में रात्रि चौपाल भी करते, लेकिन ऐनवक्त पर दौरे को स्थगित किया गया है। हालांकि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही 15 मई को वे एक हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात अलवर जिले को देंगे।

Railway Minister Ashwini Vaishnaw and CM Bhajanlal

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल। ​​पत्रिका फाइल फोटो

अलवर जिले को 15 मई को एक हजार करोड़ रुपए की सौगात मिलने वाली है। खुद सीएम भजनलाल शर्मा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय वनमंत्री भूपेंद्र यादव और वन राज्य मंत्री संजय शर्मा यह सौगात देंगे। पहले सीएम सहित सभी नेता अलवर पहुंचकर ये सौगातें देने वाले थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील ने दौरा स्थगित कर दिया। अब ये सौगातें वर्चुअली मिलेंगी। यानी सभी नेता जहां मौजूद रहेंगे, वहीं वर्चुअली जुड़कर कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दरअसल, देश भर में ऊर्जा संरक्षण और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की थी। इसे देखते हुए ज्यादातर नेताओं ने कम से कम संसाधनों से काम करने की संकल्प लिया है। अगर सभी नेता अलवर आते तो इस कार्यक्रम पर बड़ा खर्च होता। इस वजह से अलवर सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने लोकसभा क्षेत्र के कल के उद्घाटन कार्यक्रमों को वर्चुअल माध्यम से करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे।

तैयारियों पर हो चुका है खर्च

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए लंबे समय से तैयारियां चल रही थी। मेडिकल कॉलेज में काम शुरू हो गया था। इसके अलावा बुर्जा में रात्रि चौपाल की तैयारियां भी अंतिम चरण में थीं। सीएम के आने से पहले नगर निगम और यूआइटी ने शहर को चमकाने के लिए लाखों रुपए खर्च किए। सड़कों को सही करने के साथ ही रोड लाइट्स को सही किया गया। यहां तक यूआइटी ने रेलवे स्टेशन के पास मछली मार्केट तक को हटा दिया। उधर, रेलमंत्री के दौरे के चलते रेलवे स्टेशन के आसपास पर काम शुरू हो गए थे। यहां तक कि स्टेशन के अंदर भी रंग-रोगन करवाया जा रहा था।

अब जानिए क्या मिलेगी सौगात

-ईएलसीआइएनए इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर भिवाड़ी
-34 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का शुभारंभ
-77 करोड़ की लागत से सरे खुर्द तक शोधित जल पहुंचाने के लिए पाइपलाइन परियोजना
-टपूकड़ा स्थित राजकीय बालिका विद्यालय का उद्घाटन
-अलवर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए 111 करोड़ रुपए की राशि की घोषणा

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें