1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alwar News: अलवर के लाल का मणिपुर में हार्ट अटैक से दम टूटा, बीएसएफ में थे ASI, गांव में निकली तिरंगा सम्मान यात्रा

पदमाड़ा खुर्द गांव के निवासी एवं बीएसएफ में तैनात एएसआई राजेश कुमार का ड्यूटी के दौरान असामयिक निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर रविवार को गांव लाया गया, जहां पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Rakesh Mishra

Feb 01, 2026

heart attack, death due to heart attack, BSF ASI death, BSF ASI death due to heart attack, Alwar news, Rajasthan news, हार्ट अटैक, हार्ट अटैक से मौत, बीएसएफ एएसआई की मौत, बीएसएफ एएसआई की हार्ट अटैक से मौत, अलवर न्यूज, राजस्थान न्यूज

फोटो- पत्रिका

सोडावास। सोडावास क्षेत्र के पदमाड़ा खुर्द गांव सीमा निवासी बीएसएफ में तैनात एएसआई राजेश कुमार का 30 जनवरी को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक असामयिक निधन हो गया। वे वर्तमान में कुरंगी, इंफाल (मणिपुर) में पदस्थापित थे। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से मणिपुर से दिल्ली लाया गया, जहां से बीएसएफ के छावला कैंप ले जाया गया।

पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

छावला कैंप से रविवार सुबह करीब 6 बजे बीएसएफ वाहन द्वारा पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पदमाड़ा खुर्द के लिए रवाना हुआ, जो सुबह करीब 10 बजे गांव पहुंचा। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव के लोगों, युवाओं और परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम दर्शन किए। राजेश कुमार यादव वर्ष 1999 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे और वर्तमान में 144 बीएन बीएसएफ इको कंपनी में सेवाएं दे रहे थे। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं।

लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

गांव पहुंचने पर दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इस अवसर पर मुंडावर विधायक ललित यादव, जिला पार्षद भीमराज यादव, समाजसेवी इंदर यादव कृष्ण नगर, सोडावास चौकी प्रभारी प्रेम पटेल, यादव समाज के पूर्व अध्यक्ष घमंडीलाल यादव, किसान महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष मुसद्दीलाल यादव, मुंडावर महापंचायत अध्यक्ष रामभरोसे, पदमाड़ा सरपंच अनिल शर्मा, महाराणा प्रताप संस्था के सचिव बिजेंद्र चौधरी, संदीप बोहरा, पंच सत्यवीर चौधरी, विनीत यादव कालूका सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुंडावर विधायक ललित यादव और इंदर यादव ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान गांव में शांति और अनुशासन के साथ तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया। एएसआई राजेश कुमार का अंतिम संस्कार रविवार सुबह 10 बजे गांव के श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दिवंगत जवान के देश सेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

Story Loader