8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhupendra Yadav : भूपेंद्र यादव का बड़ा ऐलान, 2 फरवरी को हर साल अलवर में मनेगा पक्षी समारोह

Bhupendra Yadav : केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बड़ा ऐलान किया। भूपेंद्र यादव ने कहा अब अलवर में हर साल 2 फरवरी को पक्षी समारोह का आयोजन होगा। इसके साथ ही अरावली संरक्षण के लिए ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट शुरू किया है।

2 min read
Google source verification
Bhupendra Yadav big announcement every year 2 February Alwar celebrated a bird festival

केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव। फाइल फोटो पत्रिका

Bhupendra Yadav : अलवर के रामसर साइट घोषित सिलीसेढ़ झील पर शनिवार को पहली बार बर्ड फेस्टिवल आयोजित हुआ। इस दौरान केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि अब अलवर में हर साल 2 फरवरी को पक्षी समारोह का आयोजन होगा। यहां 200 से अधिक पक्षियों की प्रजातियां आती हैं। उन्होंने एक शेर सुनाकर पक्षियों की खूबियों को सबके सामने रखने का प्रयास किया। वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा- कहीं मंदिर, कहीं मस्जिद, कहीं गिरजाघर बना बैठे, हमसे तो परिंदे अच्छे हैं, कभी इधर बैठे, कभी उधर बैठे।

प्रकृति ही देती है अनमोल जीवन

केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि पक्षी बिना किसी भेदभाव या सरहद के स्वतंत्र रूप से प्रकृति में विचरण करते हैं। इंसान चांद पर जा सकता है। हम मशीन बना सकते हैं, लेकिन एक छोटा पक्षी नहीं बना सकते और न उसमें प्राण डाल सकते हैं। प्रकृति ही अनमोल जीवन देती है और हमें उसके साथ मिलकर चलना होगा। वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि उदयपुर के बाद अलवर में बर्ड फेस्टिवल हो रहा है।

अरावली संरक्षण के लिए शुरू किया ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट

केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र ने कहा कि कटीघाटी पर बायोलॉजिकल पार्क बनेगा। विज्ञान पार्क विकसित होगा। टाइगर मैराथन आयोजित हो रही है, जिससे अलवर विश्व पटल पर छाया हुआ है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर कहा कि हम अरावली के संरक्षण व विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। अरावली क्षेत्र में ग्रीन वाॅल प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसी को लेकर टाइगर मैराथन हो रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मंगलसर व मानसरोवर रामसर साइट घोषित होंगे।

स्कूली बच्चों ने दूरबीन से देखी परिंदों की दुनिया

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों से लेकर ग्रामीणों को दूरबीन की सहायता से ब्राह्मणी डक, उल्लू, सुरखाब समेत कई पक्षी दिखाए गए। साथ ही उनकी जानकारी भी लोगों को दी गई। इस दौरान सरिस्का के अधिकारियों व अन्य वन कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर डीजी फॉरेस्ट सुशील अवस्थी, रमेश पांडे, पीसीसीएफ पवन उपाध्याय, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, एसपी सुधीर चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।