30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर, Apr 21, 2026

भरतनाट्यम की मोहक प्रस्तुति से सम्राट दत्ता ने बांधा समां

अलवर. अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस श्रृंखला के तहत स्पिक मैके की ओर से शहर के नॉलेज सिटी स्कूल एवं आर्मी पब्लिक स्कूल में शास्त्रीय नृत्य का मनोहारी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विख्यात कलाकार सम्राट दत्ता ने भरतनाट्यम की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशक गौरव खंडेलवाल, स्पिकमैके समन्वयक […]

अलवर. अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस श्रृंखला के तहत स्पिक मैके की ओर से शहर के नॉलेज सिटी स्कूल एवं आर्मी पब्लिक स्कूल में शास्त्रीय नृत्य का मनोहारी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विख्यात कलाकार सम्राट दत्ता ने भरतनाट्यम की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशक गौरव खंडेलवाल, स्पिकमैके समन्वयक डॉ. रचना आसोपा एवं प्रधानाध्यापिका नीरा पांडे द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

प्रथम प्रस्तुति ‘गणेश स्तुति- गजानन गणेश्वरन’ से हुई, जिसमें कलाकार ने भाव-भंगिमाओं के माध्यम से गणपति की स्तुति को सजीव कर दिया। इसके बाद सूरदास रचित भजन ‘वासुदेव घर जन्म लियो है’ तथा ‘राम रूप धरे मारे रावण को’ की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

‘जयनारायण, ब्रह्मपरायण, श्रीपति कमलाकांतम’ की प्रस्तुति पर सभागार तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम के समापन पर ‘वंदे मातरम्’ की भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित जनों में देशभक्ति का उत्साह भर दिया।

संगीत संगत में गायन पर श्रीराग, नटुवंगम पर मोहना अय्यर तथा मृदंगम पर विग्नेश ने उत्कृष्ट सहयोग दिया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर प्रदीप गोविंदन, आदित्य कमल, स्पिकमैके के शशांक झालानी व मृणाली सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रेणु गुंद, हिमानी व रश्मि ने किया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें