2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर, Jun 02, 2026

Alwar Traffic Police: नियम तोड़ने वालों के चालान, बात मानने वालों को मिला नींबू पानी

अलवर में सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एक अनोखा अभियान चलाया है। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देश पर नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गर्मी में ठंडा-ठंडा नींबू पानी पिलाया गया।

alwar traffic police

नियमों की पालना करने वालो को पिलाय ठंडा

इन दिनों सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अलवर के जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के मार्गदर्शन और यातायात प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने एक बेहद अलग मुहिम की शुरुआत की है। अलवर शहर के सबसे व्यस्त इलाकों, जैसे भगतसिंह सर्किल और एसएमडी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ सड़क पर उतरी। इस अभियान का मकसद सिर्फ चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को प्यार से समझाकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था।

ठंडा और नींबू पानी पिलाया

इस अभियान के दौरान पुलिस का एक अनोखा और मानवीय चेहरा भी देखने को मिला। गर्मी के इस मौसम में जो वाहन चालक हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर नियमों का पूरी तरह पालन कर रहे थे, पुलिस ने उन्हें रोककर सम्मानित किया। पुलिसकर्मियों ने इन जिम्मेदार नागरिकों को तपती धूप से राहत देने के लिए ठंडा और नींबू पानी पिलाया। पुलिस से मिले इस सरप्राइज और ठंडे पेय को पीकर वाहन चालकों के चेहरे खिल उठे। इसके साथ ही, चौराहे पर आने-जाने वाले लोगों को सड़क सुरक्षा से जुड़े अहम नियमों की जानकारी दी गई और जागरूकता बढ़ाने के लिए जगह-जगह पोस्टर व बैनर भी लगाए गए।


एक तरफ जहां नियम मानने वालों का स्वागत नींबू पानी से हो रहा था, वहीं दूसरी तरफ लापरवाही करने वालों पर पुलिस का कड़ा डंडा भी चला। जो लोग बिना हेलमेट, तीन सवारी या बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चला रहे थे, उन्हें पुलिस ने बिल्कुल नहीं बख्शा। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले करीब 500 वाहनों के मौके पर ही ऑनलाइन चालान काटे गए। इसके अलावा, जिन वाहन चालकों के पास गाड़ी के जरूरी दस्तावेज नहीं थे या जो गंभीर रूप से लापरवाही कर रहे थे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 वाहनों को तुरंत जब्त कर लिया गया।

यातायात प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि सड़कों पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए लोगों का जागरूक होना बेहद जरूरी है। अक्सर देखा जाता है कि लोग पुलिस के डर से नियम मानते हैं, जबकि नियमों का पालन खुद उनकी अपनी सुरक्षा के लिए है। पुलिस की इस मिली-जुली 'गांधीगिरी' और सख्त कार्रवाई की पूरे शहर में काफी चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तरह के अनूठे प्रयासों से आम जनता में ट्रैफिक नियमों को लेकर समझ बढ़ेगी और सड़क हादसों में कमी आएगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें