6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर टाइगर मैराथन: CM भजनलाल और डिप्टी सीएम दिया कुमारी लेंगी हिस्सा

अलवर शहर के लिए 8 फरवरी की सुबह खास होगी। जब हर तरफ लोग दौड़ते नजर आएंगे। मौका होगा अलवर टाइगर मैराथन का।

2 min read
Google source verification

Alwar Tiger Marathon : अलवर शहर के लिए 8 फरवरी की सुबह खास होगी। जब हर तरफ लोग दौड़ते नजर आएंगे। मौका होगा अलवर टाइगर मैराथन का। इसके लिए 18 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मैराथन के ब्रांड एंबेसडर अभिनेता रणदीप हुड्डा की ओर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। गुरुवार सुबह धावकों का आधार कार्ड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया गया। इस दौरान उन्हें यूनिक नंबर के साथ टी-शर्ट भी दी गई। उधर, पूरे मैराथन मार्ग को चमकाया जा रहा है। झाड़ियां हटाई जा रही हैं और मिट्टी डालकर समतलकरण किया जा रहा है।

उत्साह ऐसा कि तीन दिन बढ़ाया रजिस्ट्रेशन का समय

मैराथन के लिए 25 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन का समय था। इस दिनांक तक करीब 10 हजार रजिस्ट्रेशन हुए। इसके बाद भी तीन रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाई गई और रजिस्ट्रेशन 18 हजार पहुंच गए। इसमें पूरे देशभर से लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।

सबसे पहले 21 किमी की मैराथन होगी शुरू

संयोजक अरुण जैन ने बताया कि मैराथन के लिए धावकों को अलग-अलग समय रवाना किया जाएगा। सबसे पहले सुबह 6 बजे 21 किमी की मैराथन शुरू होगी। इसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावक शामिल होंगे। इस दौरान महिलाओं को भी रवाना किया जाएगा। इसके बाद 10 किमी, फिर पांच किमी की मैराथन शुरू होगी। फिर पैरा एथलीट की मैराथन शुरू होगी। सभी श्रेणियों के लिए रूट और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

होस्ट संस्थाएं बढ़ाएंगी हौसला

मैराथन रूट पर हर 600 मीटर की दूरी पर होस्ट संस्थाओं की ओर से प्वॉइंट बनाए गए हैं, जहां धावकों का हौसला बढ़ाया जाएगा। कुल 40 प्वाइंट बनाए गए हैं। धावकों को बाल भारती स्कूल की ओर से प्रवेश दिया जाएगा। यहां देशभक्ति गीतों और मोटिवेशनल सॉन्ग्स के जरिए सभी धावकों की हौसला अफजाई की जाएगी।