1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर, May 31, 2026

अलवर रेलवे स्टेशन पर ड्रॉप-पिकअप जोन, 800 वाहनों के लिए बनेगी हाईटेक पार्किंग

Alwar Smart Railway Station: अलवर रेलवे स्टेशन पर जल्द ही 5 हजार वर्गमीटर जमीन पर हाईटेक पार्किंग बनने जा रही है, जिसमें 800 से अधिक वाहन खड़े हो सकेंगे। अलवर रेलवे स्टेशन परिसर में निजी वाहनों व टैक्सी के लिए ड्रॉप और पिकअप जोन भी विकसित किए जाने की योजना है।

Alwar Station Modernization project

अलवर रेलवे स्टेशन, पत्रिका फाइल फोटो

Alwar Smart Railway Station: अलवर रेलवे स्टेशन पर जल्द ही 5 हजार वर्गमीटर जमीन पर हाईटेक पार्किंग बनने जा रही है, जिसमें 800 से अधिक वाहन खड़े हो सकेंगे। इस पार्किंग के लिए जगह चयन होना बाकी है। माना जा रहा है कि रेलवे स्टेशन के गेट नंबर दो वाली साइड में यह बनाई जा सकती है। इसके अलावा विकल्प मुख्य प्रवेशद्वार पर भी खुला है। उसके सामने भी रेलवे की काफी जमीन खाली है, जिस पर पहले पार्किंग का संचालन होता था।

अलवर रेलवे स्टेशन परिसर में निजी वाहनों व टैक्सी के लिए ड्रॉप और पिकअप जोन भी विकसित किए जाने की योजना है। बताते हैं कि यात्रियों के लिए यह सुविधाएं 6 माह में सामने आएंगी। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव के बाद यह कार्य हो रहा है।

राजस्थानी कल्चर का समावेश होगा

रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्यों के तहत अत्याधुनिक व राजस्थान के कल्चर एवं स्थापत्य कला को समाहित करते हुए सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसी तरह यहां यात्रियों के लिए एक-दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए दो फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। यह यात्री भार के कारण बढ़ाए जा रहे हैं। साथ ही एक अलग से हाई लेवर प्लेटफार्म भी बनेगा, जिस पर फुट ओवरब्रिज बनेंगे।

ऐसे होगा प्रवेश सुगम

निजी वाहन व टैक्सी के लिए ड्रॉप और पिकअप जोन विकसित होगा। यह मुख्य प्रवेशद्वार के अलावा गेट नंबर दो पर विकसित किया जाएगा। जैसे ही टैक्सियां यात्रियों को छोड़ने यहां आएंगी, तो प्रवेशद्वार के सामने से निकल सकेंगी। उन्हें गाड़ी घुमाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यानी सुगम प्रवेश हो सकेगा। इसी के साथ में ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए भी कार्य किए जाएंगे।

हर प्लेटफार्म पर 2-2 लिफ्ट लगेंगी

इस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो-दो लिफ्ट हर प्लेटफार्म पर लगाई जाएंगी। कुल 9 लिफ्ट लगेंगी। एस्केलेटर भी कुछ प्लेटफार्म पर लगाने की योजना है। ऐसे में कहा जा सकता है कि यात्री जैसे ही ट्रेन से उतरेंगे, तो सीधे एस्केलेजर या लिफ्ट के सहारे से प्रवेशद्वार तक आसानी से पहुंच सकेंगी।

अभी 4 पार्किंग का संचालन

अलवर रेलवे स्टेशन पर अभी चार पार्किंग का संचालन हो रहा है। तीन पार्किंग मुख्य शहर की ओर हैं और एक पार्किंग गेट नंबर दो की ओर है। ऐसे में एक और आधुनिक पार्किंग बनने से रेलवे स्टेशन के बाहर वाहन खड़े नहीं होंगे। सीधे पार्किंग में ही पार्क हो सकेंगे, जिससे बाहर का मार्ग चौड़ा हो सकेगा और जाम से मुक्ति मिलेगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें