30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर, May 19, 2026

साइबर ठगों के बड़े नेटवर्क का खुलासा, किराए पर बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले 7 गिरफ्तार

जिला पुलिस की ओर से चलाए गए दो दिवसीय ‘साइबर संग्राम अभियान 2.0’ के तहत साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 8 प्रकरण दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। एक अन्य मामले वैशाली नगर थाना पुलिस ने कमीशन पर बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस की ओर से 20 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

cyber fraud

cyber crime

जिला पुलिस की ओर से चलाए गए दो दिवसीय ‘साइबर संग्राम अभियान 2.0’ के तहत साइबर ठगों को म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 8 प्रकरण दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल भी बरामद किए हैं। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि पुलिस थाना रामगढ़, अरावली विहार, वैशाली नगर, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़ और रैणी थाना पुलिस ने साइबर पोर्टल व 1930 समन्वय पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की।
अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस ने सचिन (24) पुत्र सोमनाथ ओड राजपूत निवासी तिलवाड़ थाना गोविंदगढ़, हर्षित कुमार सैनी (19) पुत्र गजेन्द्र कुमार सैनी निवासी खडोलान का मोहल्ला राजगढ़, युवराज मीना (21) पुत्र वेदप्रकाश मीना निवासी मांदरीन मोहल्ला राजगढ़, बिजेन्द्र (20) पुत्र रामपाल गुर्जर निवासी बलरामपुर थाना नौगांवा, सीताराम प्रजापत (31) पुत्र गिर्राज प्रसाद प्रजापत निवासी पाली थाना रैणी, मनीष कुमार (20) पुत्र छोटेलाल जाटव निवासी सूरजगढ़ थाना लक्ष्मणगढ़ तथा धर्मेन्द्र यादव (26) पुत्र बृजमोहन यादव निवासी धौला कुआं भाखेड़ा थाना अरावली विहार को गिरफ्तार किया है। वहीं, राजगढ़ थाना पुलिस ने एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया है।
साइबर ठगी के मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा
वैशाली नगर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए कमीशन पर बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस की ओर से 20 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार आरोपी साइबर ठगों के लिए म्यूल अकाउंट खुलवाकर ठगी की रकम खातों से निकलवाने का काम करता था। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जाहुल (27) पुत्र हनीफ खान निवासी बंजीरका थाना बगड़ तिराहा है। आरोपी साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल होने वाले बैंक खाते उपलब्ध कराकर करीब 20 करोड़ रुपए की ठगी में शामिल रहा है।
मोबाइल, सिम कार्ड, कार और राउटर बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 एंड्रॉइड मोबाइल, 3 सिम कार्ड, एक कार तथा एक निजी कंपनी का राउटर बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी में वैशाली नगर थाना प्रभारी गुरदत्त सैनी के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल इरशाद तथा कांस्टेबल अजीत, रिजवान और टहला थाना के कांस्टेबल प्रेमराज की विशेष भूमिका रही।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें