10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alwar News: 100 फीट गहरी खाई में दबी मशीन निकाली, ऑपरेटर का नहीं लगा सुराग… परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

क्रेन की सहायता से पोकलेन मशीन को बाहर निकाला गया (फोटो - पत्रिका)

2 min read
Google source verification

क्रेन की सहायता से पोकलेन मशीन को बाहर निकाला गया (फोटो - पत्रिका)

रामगढ़ क्षेत्र के ग्राम ओड़ेला गांव में खनन क्षेत्र की लीज में हैवी ब्लास्टिंग के कारण पहाड़ ढहने से सौ फीट गहरी खाई में मलबे के नीचे दबी पोकलेन मशीन को निकाल लिया गया है। लेकिन मशीन ऑपरेटर श्रीकांत तिवारी का अब तक पता नहीं चल सका। गाजियाबाद से मंगवाई गई बड़ी क्रेन से पोकलेन मशीन को बाहर निकाल लिया गया है। मौके पर बचाव कार्य जारी है। रेस्क्यू टीम के साथ स्थानीय प्रशासन सक्रिय है। घटना के बाद से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू कर रही हैं।

दो बड़ी क्रेन मंगाई

गाजियाबाद से दो बड़ी क्रेन मंगाई गई हैं। रेस्क्यू टीम ऑक्सीजन सिलेंडरों की सहायता से पानी के अंदर जाकर पोकलैंड मशीन का पता तो दो दिन पूर्व ही लगा चुकी है, लेकिन मशीन ऑपरेटर का पता नहीं चला है। खाई में से पानी को निकालने के लिए जनरेटर और छोटी मोटर लगाई थी, अब अधिक हॉर्स पावर क्षमता की बड़ी मशीन मंगाई गई हैं, जिनसे पानी को बाहर खींचा जाएगा। एसडीएम बाबूलाल वर्मा का कहना है कि तीन दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

भारी मशीनों को नीचे पहुंचने में दिक्कत

भौगोलिक चुनौतियों के चलते भारी मशीनों को नीचे पहुंचाने में दिक्कत हो रही है। इधर, देर शाम रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित पक्ष को सांत्वना भी दी। इससे पहले पूर्व विधायक सफिया खान भी मौके पर पहुंची थीं। सफिया ने खनिज विभाग पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस पर सुखवंत सिंह ने कहा कि यह राजनीति करने का मुद्दा नहीं है। मानवता दिखाने की जरूरत है। जो लोग राजनीति कर रहे हैं, उनके खुद के खिलाफ नाम कई मुकदमे दर्ज हैं। जनता ने इनको नकार दिया। माफिया के साथ जुड़ाव के सारे सबूत मेरे पास मौजूद और सुरक्षित हैं। पोल खुल गई, तो उन्हें दिक्कत हो जाएगी।