10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Road Project: 450 करोड़ की DPR बनी, फिर भी 70KM की सड़क फोरलेन नहीं, आखिर कहां फंसा पेच?

Rajasthan Road Project: सरकार ने पिछले बजट में बहरोड़ मार्ग को फोरलेन करने व भूगोर तिराहे से हनुमान सर्किल तक सड़क चौड़ीकरण की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Anil Prajapat

Feb 10, 2026

Alwar-Behror road

अलवर-बहरोड़ सड़क मार्ग। फोटो: पत्रिका

Alwar Road Project: अलवर। सरकार ने पिछले बजट में बहरोड़ मार्ग को फोरलेन करने व भूगोर तिराहे से हनुमान सर्किल तक सड़क चौड़ीकरण की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया। डीपीआर जरूर बनी है, जो मुख्यालय पर लंबित हैं। ऐसे में वाहन चालक इन मार्गों पर फर्राटा नहीं भर पा रहे। साथ ही बहरोड़ रोड के जर्जर होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

अलवर शहर के जेल सर्किल से लेकर बहरोड़ तक 70 किमी लंबे मार्ग का चौड़ीकरण करके फोरलेन बनाना है। अभी यह सड़क मार्ग टू लेन है। इस मार्ग पर वाहनों का भार लगातार बढ़ रहा है। यहां से वाहन सीधे जयपुर-दिल्ली हाईवे से भी जुड़ते हैं। इस समय यह मार्ग जर्जर है। अलवर से बहरोड़ की यात्रा में 2 घंटे लग रहे हैं।

450 करोड़ की डीपीआर हुई थी तैयार

इसी समय की बचत के लिए सरकार ने फोरलेन की घोषणा की थी। आरएसआरडीसी ने इसके लिए करीब 450 करोड़ की डीपीआर तैयार की, जो पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में लंबित है। इसे मंजूरी के लिए तेजी नहीं दिखाई जा रही है, जबकि जनता प्रोजेक्ट के धरातल पर आने का इंतजार कर रही है।

कब चौड़ा होगा यह सड़क मार्ग

इसी तरह बजट घोषणा में तय हुआ कि भूगोर तिराहे से हनुमान सर्किल तक मार्ग चौड़ा किया जाएगा। घोषणा के बाद इस मार्ग पर काम शुरू होना था। इसी मार्ग पर यूआइटी की कॉलोनी अंबेडकर नगर है। साथ ही भाजपा से लेकर कांग्रेस के कार्यालय हैं।

यहां से वाहन सीधे दिल्ली, भरतपुर, जयपुर आदि जगहों के लिए जाते हैं। यह एनएच 248 ए के साथ जुड़ना है, जिस पर अब तक कार्य नहीं दिखा है। कहां पेच फंसा है, यह भी अब तक स्पष्ट नहीं किया गया। मार्ग चौड़ा न होने के कारण वाहन धीमी रफ्तार से चलते हैं। कई जगह से मार्ग जर्जर भी है।