30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर, Apr 16, 2026

अकबरपुर रेंज मार्ग से अतिक्रमण हटाया, वन विभाग की कार्रवाई

अकबरपुर. सरिस्का टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अंतर्गत अकबरपुर रेंज में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर अवरुद्ध मार्ग को पुनः सुचारू कर दिया। जानकारी के अनुसार पुराना माधोगढ़ मीणा को-ऑपरेटिव के पास स्थित बौद्धशाला के समीप से गुजरने वाले मार्ग को अज्ञात लोगों ने पत्थर लगाकर […]

अकबरपुर. सरिस्का टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अंतर्गत अकबरपुर रेंज में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर अवरुद्ध मार्ग को पुनः सुचारू कर दिया।

जानकारी के अनुसार पुराना माधोगढ़ मीणा को-ऑपरेटिव के पास स्थित बौद्धशाला के समीप से गुजरने वाले मार्ग को अज्ञात लोगों ने पत्थर लगाकर बंद कर दिया था, जिससे आवागमन बाधित हो गया था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से मार्ग में डाले गए पत्थर एवं अन्य अवरोधों को हटाया। इसके बाद रास्ते को पुनः चौड़ा कर आवागमन के लिए सुचारू किया। अकबरपुर रेंजर हेमेंद्र सिंह ने बताया कि विभागीय टीम नियमित गश्त करती है। अवरोध की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की गई। इस अभियान में सरिस्का की फ्लाइंग टीम, किशनपुर नाका चौकी, बालेटा नाका टीम सहित अकबरपुर रेंज के वनकर्मी शामिल रहे। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा अज्ञात व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें