5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तिजारा में गणतंत्र दिवस पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को तिजारा कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

less than 1 minute read
Google source verification

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को तिजारा कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के गगनभेदी नारे लगाए, जिससे सरे बाजार का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।

तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शहीद स्थल तक पहुंची, जहां देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने देशभक्ति से जुड़े नारे व संदेशों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया।

यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में देशप्रेम, एकता और संविधान के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा। शहीद स्थल पर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिजारा में देशभक्ति का संदेश दिया और लोगों को राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूक किया।

बड़ी खबरें

View All

अलवर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग