29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलीगढ़, May 26, 2026

नेशनल हाइवे पर भीषण हादसा: चालक को झपकी आने से टकराए दो ट्रक, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 3 घायल

अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा (Aligarh Road Accident) हुआ है। यहां अकराबाद में NH-34 पर दो ट्रकों की भिड़ंत (Two Trucks Collide) हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है।

Road Accident in Aligarh

अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा (Image: Patrika)

अलीगढ़ जिले के अकराबाद थाना क्षेत्र में NH-34 पर मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा पनैठी क्षेत्र के पास उस समय हुआ है। बताया जा रहा है कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक को झपकी आ गई और ट्रक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया।

हादसे में 2 की मौके पर मौत, इलाज के दौरान बच्ची ने तोड़ा दम

नेशनल हाइवे पर हुई दो ट्रकों की भिड़ंत में 3 लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक कन्नौज से पेपर रोल लेकर एक ट्रक हरियाणा की ओर जा रहा था। रास्ते में यह ट्रक आगे जा रहे बालू से लोड दूसरे ट्रक में टकरा गया। इस हादसे में वीरेंद्र (35) और नितेश (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल 3 वर्षीय बच्ची सूर्यांशी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अकराबाद थाना प्रभारी रवि चंद्र ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद NH-34 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। इसके बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

(नोट- खबर अपडेट की जा रही है)

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें