15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aligarh: दामाद संग भागने वाली सास अब बहनोई के साथ हुई फरार! जाते-जाते ये क्या कर गई

Crime News: दामाद संग भागने वाली सास अब बहनोई के साथ फरार हो गई। जाते-जाते महिला बड़ा कांड कर गई। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Google source verification
mother in law who lived with her son in law like husband and wife know what she said aligarh case update

दामाद के साथ पति-पत्नी की तरह रही सास का बड़ा बयान। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Crime News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में करीब 10 महीने पहले सामने आया सास-दामाद के फरार होने का मामला देशभर में चर्चा का विषय बन गया था। उस वक्त एक महिला अपने होने वाले दामाद के साथ घर से भाग गई थी। बाद में दोनों बिहार के सीतामढ़ी में रह रहे थे, जहां दामाद राहुल कपड़ों का कारोबार कर रहा था।

UP News in Hindi: दामाद संग भागने वाली सास अब बहनोई के साथ फरार

अब इस मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। दामाद राहुल ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी सास उसे छोड़कर अपने ही बहनोई के साथ फरार हो गई है। शिकायत के अनुसार, महिला घर से जाते समय करीब 2 लाख रुपये नकद और कीमती गहने भी अपने साथ ले गई। पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और महिला की तलाश की जा रही है।

Aligarh News in Hindi: अप्रैल 2025 में सास हो गई थी दामाद के साथ फरार

दरअसल, अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला सपना अप्रैल 2025 में अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ घर से फरार हो गई थी। यह मामला सामने आते ही इलाके से लेकर प्रदेश भर में चर्चा का विषय बन गया था। कुछ दिनों बाद सपना खुद ही वापस लौट आई थी, लेकिन उसने राहुल के साथ ही रहने की जिद पकड़ ली थी। मामला थाने तक पहुंचने पर पुलिस ने दोनों की काउंसलिंग कराई। काउंसलिंग के बाद, दोनों की सहमति और स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उन्हें साथ रहने की अनुमति दे दी थी। इसके बाद दोनों अलग स्थान पर रह रहे थे, लेकिन अब इस पूरे मामले ने एक बार फिर नया मोड़ ले लिया है।

Aligarh Crime News in Hindi: 2 लाख रुपये नकद और कीमती जेवरात ले गई साथ

राहुल के मुताबिक, सपना पिछले कई दिनों से अपनी बेटी, बहन और बहनोई के संपर्क में थी। इस दौरान उसकी बहन ने उसे धमकी भी दी थी, हालांकि बाद में आपसी बातचीत के जरिए विवाद सुलझा लिया गया था। राहुल ने बताया कि 6 फरवरी को जब वह काम पर गया हुआ था, उसी दौरान उसका बहनोई घर पहुंचा और सपना को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि सपना घर से जाते समय 2 लाख रुपये नकद और कीमती जेवरात भी साथ ले गई।

UP Crime News in Hindi: मामले में पुलिस ने क्या कहा?

राहुल ने इस मामले की सूचना सबसे पहले बिहार के सीतामढ़ी जिले में पुलिस को दी, लेकिन वहां से कोई खास मदद नहीं मिल पाई। इसके बाद वह अलीगढ़ के दादों थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। दादों थाना प्रभारी सरिता द्विवेदी ने बताया कि घटना बिहार की होने के कारण स्थानीय स्तर पर कार्रवाई संभव नहीं है। बताया जा रहा है कि सपना के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी की शादी तय थी और एक बेटा भी है। दामाद के साथ भागने के बाद सपना के पति ने दूसरी शादी कर ली है। ग्रामीणों के अनुसार, यह दूसरी शादी करीब 15 दिन पहले ही हुई है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर इलाके में जमकर चर्चा हो रही है।

बड़ी खबरें

View All

अलीगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग