30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर, Apr 14, 2026

ऑपरेशन ‘म्यूल हंटर’-एक लाख की ठगी के दो आरोपी आगरा से गिरफ्तार

Operation Mule Hunter-साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, अलवर गेट थाना पुलिस की कार्रवाई, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया था ठगी का शिकार, पुलिस कर रही है आरोपियों से पूछताछ

ऑपरेशन ‘म्यूल हंटर’ - साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, अलवर गेट थाना पुलिस की कार्रवाई, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया था ठगी का शिकार, पुलिस कर रही है आरोपियों से पूछताछ

साइबर ठगी के आरोप में अलवर गेट थाना पुलिस की गिरफ्त में आए संजू कुशवाह और विमल कुमार जाटव। पत्रिका

अजमेर(Ajmer News). अलवरगेट थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन म्यूल हंटर’ में बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश आगरा से दो साइबर ठगों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी फर्जी ट्रांजेक्शन मैसेज भेजकर सेवानिवृत्त बुजुर्ग को एक लाख रुपए की ठगी का शिकार बनाया था।

थानाप्रभारी नरेन्द्र सिंह जाखड़ ने बताया कि फरवरी माह में बिहारीगंज निवासी 54 वर्षीय रामगोपाल शर्मा के साथ साइबर ठगी के मामले में थाने की टीम ने लगातार मोबाइल व बैंक खातों की जांच के बाद यूपी आगरा शाहगंज खवासपुरा खैरिया मोड निवासी संजू कुशवाह(22) और शाहगंज नरीपुरा शिवनगर निवासी विमलकुमार जाटव(26) को आगरा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेशकर एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी पहले पीड़ित को फोन कर भरोसे में लेते थे। फिर फर्जी मैसेज भेजकर पैसे आने का भ्रम पैदा करते है। इसके बाद ‘गलती से पैसे भेज दिए’ या ‘अस्पताल में जमा करवाने’ का बहाना बनाकर रकम वापस अपने खातों में ट्रांसफर करवा लेते थे।

‘म्यूल अकाउंट’ से रचते थे ठगी का जाल

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी भोले-भाले लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उन्हें अपने कब्जे में ले लेते थे। खाता खुलवाते समय अपने मोबाइल नंबर लिंक कर लेते है। इसके बाद में इन खातों को अन्य आरोपियों को बेच देते है। इन्हीं खातों के जरिए ठगी की रकम ट्रांसफर करते है। मुख्य आरोपी संजू ने ऐसा ही एक खाता 5 हजार रुपए में विमल कुमार को बेच दिया, जिसका उपयोग ठगी में किया गया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें