4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर, Jun 04, 2026

Ajmer: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की मौत का खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला हत्या का राज

Ajmer Murder Case: नसीराबाद में 5 दिन पूर्व आत्महत्या माने जा रहे विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। घर में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की मौत को शुरू में आत्महत्या बताया गया था, लेकिन पुलिस की गहन जांच, तकनीकी साक्ष्यों और मेडिकल बोर्ड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का सच सामने आ गया।

Ajmer Married Woman Murder

Photo: Patrika

Ajmer Murder Case: नसीराबाद में 5 दिन पूर्व आत्महत्या माने जा रहे विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। घर में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की मौत को शुरू में आत्महत्या बताया गया था, लेकिन पुलिस की गहन जांच, तकनीकी साक्ष्यों और मेडिकल बोर्ड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का सच सामने आ गया। मामले में पति, सास, ससुर और ननद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गला घोंटकर की हत्या, फिर फंदे पर लटकाया

पुलिस के अनुसार जयपुर निवासी कमल कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी पुत्री सोनिया का विवाह 22 नवंबर 2024 को नसीराबाद निवासी जयंत के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद से ही उसे दहेज की मांग और संतान नहीं होने को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। सोनिया को लगातार मानसिक एवं शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था।

29 मई को सोनिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद इसे आत्महत्या का मामला बताया गया, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया तथा परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।

दहेज, संतान नहीं होने का था विवाद

अनुसंधान में सामने आया कि मृतका और ससुराल पक्ष के बीच दहेज एवं संतान नहीं होने को लेकर बीते लंबे समय से विवाद चल रहा था। जांच में पता चला कि पति जयंत, ससुर सुभाष, सास मंजू देवी और ननद लीना ने सोनिया की गला घोंटकर हत्या के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। शव को फंदे पर लटका दिया और खुदकुशी करने की बात परिवार और रिश्तेदारों को बताई। जांच के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में अनुसंधान शुरू किया है।

समझाइश का भी नहीं हुआ असर

मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने का भी आरोप लगाया। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मृतका सोनिया को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया गया। सोनिया ने मारपीट को लेकर कई बार अपने परिजनों को भी बताया था। कई बार इस बारे में ससुराल पक्ष के लोगों से समाज के लोगों ने समझाइश भी की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें