अजमेर(Ajmer News). जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में बुधवार रात महिला रेजीडेंट हॉस्टल में एनेस्थिसिया विभाग की रेंजीडेंट डॉक्टर संदिग्धावस्था में अचेतावस्था में मिली। उसको जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। सिविल लाइंस थाना पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
पुलिस के अनुसार रेजीडेंट डॉक्टर ने विषाक्त सेवन किया है। सूचना पर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अनिल सामरिया, अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविन्द खरे व डॉ. संजीव माहेश्वरी भी अस्पताल पहुंच गए। लगातार हालत बिगड़ने पर गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया। देर रात चिकित्सकों ने ऑपरेशन करने का निर्णय किया।
इधर, सूचना मिलने पर कोतवाली थाना व सिविल लाइंस थाना पुलिस पहुंच गई। हालांकि रेजीडेंट डॉक्टर बयान देने की स्थिति में नहीं थी। सहायक उप निरीक्षक भीमसिंह ने बताया कि महिला डॉक्टर बयान देने की स्थिति में नहीं है। महिला चिकित्सक के परिजन को सूचित किया गया है। परिजन के आने के बाद ही विषाक्त सेवन के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
महिला रेजीडेंट ड़ॉक्टर की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर देर रात अस्पताल पहुंचे। आईसीयू में उपचार किया जा रहा है।डॉ. अरविन्द खरे, अधीक्षक, जेएलएन अस्पताल
Updated on:
07 Aug 2025 04:54 am
Published on:
07 Aug 2025 04:48 am